Indore News – सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण यथा संतुष्टि पूर्वक किया जाए निराकरण

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

कलेक्टर मनीष सिंह ने टीएल बैठक में दिए निर्देश
 
इंदौर. कलेक्टर श्री सिंह ने बिचोली मर्दाना के मुख्य मार्ग पर स्थित अवैध कॉलोनी प्रगति पार्क के संबंध में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त कॉलोनी के तारतम्य में यदि कोई प्रतिवेदन प्राप्त होता है तो उस पर बिना उनके अभिमत के किसी भी प्रकार की अनुमति प्रदान ना की जाए।
वैध कॉलोनी के भूमि विक्रेताओं का प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रचलन में है।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये है कि सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाये। प्रकरणों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण तथा संतुष्टि पूर्वक किया जाये। कोई भी शिकायत अनदेखी नहीं रहे।
सभी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही हो। प्रकरणों में गुणवत्तापूर्ण जवाब पोर्टल पर दर्ज कराये जाये। कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन पर 50 दिवस से अधिक अवधि के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिये।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।