Press "Enter" to skip to content

Indore News – इंदौर के सराफा में गन्दी हरकत का विडियो हुआ वायरल 

Indore Crime News. राजबाड़ा के पास अटाला बाजार में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें खरीदी करने आई युवतियों के साथ आरोपी छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना सराफा थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई है। छेड़छाड़ की इस घटना से लोगों में काफी गुस्सा है। वहीं, पहले भी महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायत सराफा थाने में पहुंचती रही है। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने की मांग की। उधर, सराफा टीआई का कहना है यह वीडियो इंदौर का नहीं है। फिर भी हम सचेत हैं। पुलिस कंट्रोल रूम पर गुरुवार को भाजपा के कई कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने एसपी मुख्यालय अरविंद तिवारी को ज्ञापन दिया और एक युवक की घिनौनी हरकत का वीडियो दिखाया। बताया कि ये चोर बाजार का वीडियो है, जहां महिलाएं खरीदारी करने आती हैं तो उनसे अश्लील हरकत की जा रही है। यहां के मनचले मौका देखकर छेड़छाड़ करते हैं। खरीदारी करने आई कई महिलाएं लोक लाज के कारण कई बार शिकायत नहीं करती हैं।

कुछ महिलाओं ने पहले शिकायतें भी की हैं। जब कभी महिलाएं विरोध करती हैं तो यहीं के व्यापारी सामने आकर आरोपी को भगा देते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वीडियो में दिख रहे मनचले को यदि तीन दिन में नहीं पकड़ा तो वे बेसबॉल के डंडे लेकर पहरा देंगे। इसके बाद महिलाओं से अपील करेंगे कि ऐसी हरकत करने वालों से खरीदारी न करें।

लोगों का कहना है पुलिस को यहां सादी वर्दी में बैठना होगा। ऐसी हरकत करने वालों पर रासुका लगाकर उनके मकान भी तोड़ देना चाहिए। अफसरों का भी कहना है कि यह मुद्दा अब काफी बड़ा है, इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

हालाँकि सदभावना पाती न्यूज़ इस विडियो की पुष्टि नहीं करता है |

जिम्मेदार बोले- जल्द करेंगे कार्रवाई
एसपी मुख्यालय अरविंद तिवारी का कहना है महिलाओं के साथ होने वाली हरकतों और छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीडियो को चिह्नित करेंगे, आरोपी को गिरफ्तार भी करेंगे। ऐसे मनचलों को सबक भी सिखाया जाएगा।

सराफा टीआई सुनील शर्मा का कहना है यह वीडियो मेरे संज्ञान में कल ही आ गया था। मैंने जांच करवाई तो यह वीडियो इंदौर का नहीं है। किसी ने इलाके में ऐसा किया तो बख्शा नहीं जाएगा।

[/expander_maker]

Spread the love
More from Crime NewsMore posts in Crime News »