Indore Top News-1
बिजली बंद चालू होने से उपकरण जले, गांधीनगर गोमटगिरी बिजली झोन की लापरवाही
इंदौर। गांधी नगर गोम्मटगिरि विद्युत झोन से जुड़े उमंग पार्क, पदमावती नगर, विद्या पैलेस, लक्ष्मी नगर, स्मृति नगर, अशोक नगर में बीते एक सप्ताह से दिनभर बिजली 5 मिनट चालू 5 मिनट बंद होती है। बार-बार बिजली आने जाने से झटकों की वजह से बिजली के उपकरण फ्रीज, वाशिंग मशीन, टीवी जल रहे हैं।
कंट्रोल रूम को फोन लगाने के बावजूद समस्या हल नहीं होने पर जब संबंधित एई रमाकांत केलकर को फोन लगाया तो उनका नंबर ही कभी स्वीच आफ मिलता है तो कभी लाइन व्यस्त होने की आवाज आती है।
कुल मिलाकर एई से कोई भी बिजली उपभोक्ता संपर्क नहीं कर सकता है। भीषण गर्मी में हाई ब्लडप्रेशर के मरीज कई बार दम तोड़ने की स्थिति में आ जाते हैं। जब से गोम्मटगिरी झोन बना है तब से पहले ग्रामीण क्षेत्र का बताकर पल्ला झाड़ लिया जाता था अब शहर सीमा की कालोनियां इसमंे शामिल है फिर भी अव्यवस्था क्यों है यह बताने को कोई विद्युत मंडल अफसर तैयार नहीं है।
Indore Top News-2
मंत्री पटेल आज बड़वानी में 27 जननी एक्सप्रेस एवं 108 एम्बुलेंस का करेंगे शुभारंभ
बड़वानी/इन्दौर। पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेमसिंह पटेल सोमवार 02 मई को प्रातः 10.30 बजे जिला चिकित्सालय बड़वानी से 27 जननी एक्सप्रेस एवं 108 एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। भोपाल से प्राप्त यह जननी एक्सप्रेस एवं 108 एम्बुलेंस बड़वानी जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगी। खबर प्राप्त होने पर तत्काल पहुंचकर रोगियों एवं गर्भवती महिलाओं को निकट के स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचाने में मदद करेंगी।
Indore Top News-3
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से आर्थिक सहायता स्वीकृत
धार/इन्दौर। इन्दौर संभाग के धार जिले के अपर कलेक्टर श्रृंगार श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के अंतर्गत पीथमपुर के ग्राम करोंदिया के मलखान सिंह पिता बनेसिंह ठाकुर को बीमारी के उपचार के लिए एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसी तरह अपर कलेक्टर श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के अंतर्गत पीथमपुर के शुभम पिता विनोद कुमार पाल को बीमारी के उपचार के लिए 70 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
Indore Top News-4
आबकारी विभाग द्वारा 310 पाव देसी प्लेन मदिरा जप्त
इन्दौर। सहायक आयुक्त आबकारी इन्दौर राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में तथा कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. राजीव द्विवेदी के निर्देशन में इन्दौर जिले में अवैध मदिरा संबंधी गैर वैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध की जा रही निरंतर कार्रवाईयों के तहत गत दिवस आबकारी विभाग के नितिन आशापूरे एवं टीम द्वारा गोविंद नगर खार्चा स्थित गली नंबर 3 में मुखबिर की सूचना पर विशाल पिता कमल सिंह लोधी के रिहायशी मकान पर दबिश दी गई। इस दौरान विशाल के कब्जे से 310 पाव देसी प्लेन अवैध मदिरा बरामद कर आरोपी के विरुद्ध म. प्र. आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई व आरोपी विशाल लोधी को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
Indore Top News-5
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संतानों के लिये विदेश अध्ययन नि:शुल्क शिक्षा योजना
इन्दौर। सहायक श्रमायुक्त इन्दौर संभाग इन्दौर ने बताया है कि मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित “विदेश अध्ययन हेतु नि:शुल्क शिक्षा योजना” अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संतानों, जिनके द्वारा विदेश स्थित शैक्षणिक संस्थान में स्नातकोत्तर/शोध उपाधि हेतु TOEFL/IELTS/PTE/CELPIP/CAE/
Indore Top News-6
अटारी बॉर्डर के लिये उत्साह से रवाना हुईं बालिकाएँ
इन्दौर। अमृतसर के निकट अटारी बॉर्डर के लिए इन्दौर से 31 बालिकाओं का दल आज रेलवे स्टेशन से भोपाल के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास डॉ. सी. एल. पासी ने अपने सहयोगियों के साथ इन सभी किशोरियों का अभिनंदन किया और यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।
डॉ. पासी ने बताया कि माँ तुझे सलाम कार्यक्रम योजना के अंतर्गत यह सभी बालिकाएं दो मई को भोपाल से अटारी बॉर्डर के लिए प्रस्थान करेंगी एवं 7 मई को इनकी वापसी होगी।
ये सभी बालिकाएं इन्दौर क्षेत्र के विभिन्न 8 ज़िलों से चयनित हैं। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं में देश प्रेम की भावना और सीमांत क्षेत्रों में राष्ट्र की रक्षा में संलग्न सैन्य बल के जीवन को देखने और समझने के लिए यह योजना प्रारंभ की गई है।


