International News – रूस और यूक्रेन के बीच तनाव काफी बढ़ा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

\

इस दिन हमला करेगा रूस- अमेरिका ने किया दावा

National News. रूस और यूक्रेन के बीच तनाव काफी बढ़ चुका है। दोनों देशों की सेना आमने-सामने हैं। कभी भी युद्ध की शुरुआत हो सकती है। अमेरिका समेत कई देश जंग को टालने का प्रयास कर रहे हैं।

लेकिन रूस की सेना ने यूक्रेन की सीमा तीन ओर से घेर लिया है। अमेरिका की खुफिया एजेंसियों का कहना है कि अब रूस ने 1 लाख 30 हजार रूसी सैनिकों का जमावड़ा यूक्रेन की सीमाओं पर कर दिया है।

अमेरिका की खुफिया एजेंसी का कहना है कि रूस ने यूक्रेन की घेराबंदी कर दी है। सीमा पर मिसाइल, तोप और टैंकों का जमावड़ा लगा हुआ है। इसके अलावा हमले की स्थिति में अपने सप्लाई चेन को भी दुरुस्त किया है।

रूस ने काला सागर में 6 जंगी जहाजों को भी उतार दिया है। ये जहाज उभयचर कैटेगरी में आते हैं, यानी कि ये पानी के अलावा एक और माध्यम से भी हमला करने में सक्षम है।

अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ये जानकारी जुटाने में लगे हैं कि रूस कब हमला कर रहा है। लेकिन रूस काफी गोपनीय तरीके से तैयारियां कर रहा है।

एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा है कि रूस बुधवार यानी कि 16 फरवरी को अपने टारगेट पर हमला कर सकता है।

हालांकि यह जानकारी देने वाला अधिकारी अमेरिकी प्रशासन की ओर से मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं था।

अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि ये खुफिया जानकारी कितनी स्पष्ट है। हालांकि एक और रिपोर्ट के अनुसार रूस चीन में 20 फरवरी को विंटर ओलंपिक खत्म होने से पहले हमला कर सकता है।

इधर रूस की जंगी तैयारियां हैं तो अमेरिका भी यूक्रेन की रक्षा के लिए पूरी तैयारी कर रहा है। रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से 50 मिनट तक लंबी बातचीत की।

व्हाइट हाउस के अनुसार जो बाइडेन ने यूक्रेन को भरोसा दिया है कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर तेजी से और बहुत जोरदार जवाब देगा।

इधर जंग की डर से दुनिया भर की एयरलाइन कंपनियों ने यूक्रेन के लिए उड़ान बंद कर दी है। इसके अलावा अमेरिका, ब्रिटेन सहित कई देशों ने अपने नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कह दिया है।

कई देशों ने अपने दूतावासों से गैर-जरूरी स्टाफ को वापस बुलाना शुरू कर दिया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।