खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होने जा रही है। इसके लिए दुनिया के 1097 खिलाडिय़ों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है।
इस नीलामी के लिए दुनिया के 11 खिलाडिय़ों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए तय किया है। हालांकि समय ही बताएगा कि इन खिलाडिय़ों को अपनी बेस प्राइस मिल पाती है या नहीं। आज हम इन्हीं 11 खिलाडिय़ों की बात करने जा रह हैं।
इस सूची में सबसे ज्यादा पांच खिलाड़ी इंग्लैंड के शामिल हैं। मोइन अली, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लंकेट, जेसन रॉय और मार्क वुड ने आईपीएल नीलामी के लिए अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपए रखा है।
भारत की ओर से स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और केदार जाधव इस सूची में शामिल हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भी अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा है। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज कॉलिन इनग्राम ने भी अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा है।

… [Trackback]
[…] Find More Info here on that Topic: sadbhawnapaati.com/ipl-auction-these-11-players-have-kept-two-crore-rupees-their-base-price-you-will-be-surprised-to-know-the-name/ […]