जय बाबा अमरनाथ : अमरनाथ यात्रा बालटाल बेस कैंप… 30 जून के दर्शन 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

डॉ. देवेन्द्र 
अमरनाथ. विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं.. लंगर सज गए हैं.. यात्रियों के बड़े-बड़े जत्थे पहुंचने लग गए हैं हर तरफ हर हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगी है। श्रीनगर से बालटाल तक हर 100 -200 मीटर पर सीआरपीएफ के सशस्त्र जवान तैनात होने लगे हैं। जैसे-जैसे बालटाल के करीब पहुंचते जाते हैं, यात्रा सुरक्षा की कमान बीएसएफ के हाथों में आ जाती है… तैनात हैं… कमांडो टीम के साथ साथ एनडीआरएफ की टीम, हेलीकॉप्टर सहित तैनात कर दी गई… 2 दिन से मौसम बिल्कुल साफ था।
दिन का तापमान भी 18 डिग्री के आसपास था। लेकिन 29 की शाम से मौसम बिगड़ने के आसार साफ दिखने लगे हैं… यात्रा का स्वागत बारिश से होने के आसार हैं। यूं तो रात करीब 8:00 बजे तक हल्का उजाला रहता है। लेकिन शाम 5:00 बजे से ही हल्का अंधेरा और बादल छाने लगे हैं।
यह अमरनाथ के शुरुआती दर्शन… अधिकारिक रूप से तो 1 जुलाई को यात्रा चालू होगी.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।