ब्राइट और टाइट स्किन के लिए जामुन का फेस पैक है असरदार , जानें मास्क बनाने का तरीका

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Health Tips News Indore. गर्मियों के मौसम में जामुन का फल खाना हर किसी को पसंद होता है। जामुन सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। ऑयली स्किन के लिए जामुन बहुत ही फायदेमंद होता है। गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए आप होममेड जामुन फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं जामुन फेस पैक बनाने का तरीका।

जामुन और गुलाब जल फेस पैक :

जामुन में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो कि त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। त्वचा की देखभाल के लिए आप जामुन के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए आप जामुन दूध और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन को डीटॉक्स को करने के लिए जामुन का फेस पैक बहुत ही अच्छा माना जाता है।

सामग्री :

2 चम्मच जामुन पल्प

1 चम्मच कच्चा दूध

1 छोटा चम्मच गुलाब जल

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

विधि :

जामुन पल्प में कच्चा दूध, गुलाब जल मिलाकर अच्छे पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद के चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में दो बार फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरे का एक्सट्रा ऑयल बनना रुक जाएगा।

जामुन और शहद का फेस मास्क :

ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए आप जामुन और शहद के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। जामुन में एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी पाया जाता है। जो कि स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। जामुन और शहद का फेस पैक लगाने चेहरे पर ग्लो आता है। शहद फाइन्स लाइन्स को कम करने में मदद करता है। शहद और जामुन का फेस मास्क लगाने चेहरे पर कसाव आता है।

सामग्री :

2 बड़ा चम्मच जामुन का पल्प

1 बड़ा चम्मच शहद

शहद

विधि :

फेस पैक बनाने के लिए एक बाउल में जामुन का पल्प में शहद और हल्दी लें। अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। जामुन फेस पैक लगाने से त्वचा डीप क्लीनिंग होती है साथ ही स्किन का कलर ब्राइट रहता है। इस फेस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।