जान्हवी कपूर ने हरी साड़ी में दिखाया बवाल लुक, फिल्म का ट्रेलर लांच

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने हरी साड़ी में ‎फिल्म बवाल का लुक ‎दिखाकर यूजर्स को खूब लुभया है। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बवाल को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर एक्टर वरुण धवन के अपोजिट नजर आएंगी। वहीं, फिल्म के प्रमोशन्स में व्यस्त जान्हवी ने अपने देसी लुक से कहर ढा दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्हें ग्रीन और ब्लू कलर के कॉम्बिनेशन में साड़ी और ब्लाउज स्टाइल किए हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने बवाल लुक अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कैरी किया। जान्हवी के लेटेस्ट साड़ी लुक पर गौर करें, तो उन्होंने पैरट ग्रीन कलर की शिफॉन साड़ी पहनी हुई है, जिसपर एक बारीक एम्बेलिश्ड बॉर्डर है। इस साड़ी को उन्होंने एक रॉयल ब्लू कलर के हाल्टर नेक वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया है।
जान्हवी कपूर का यह लुक फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। साड़ी के साथ एक्ट्रेस का न्यूड मेकअप भी काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। आंखों पर हेवी मस्कारा और न्यूड आइशैडो के साथ ग्लॉसी लिप्स और वेवी खुले बाल काफी जंच रहे हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरों को इंस्टाग्राम वर्ल्ड में खूब पसंद किया जा रहा है। अब तक 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने उनकी पोस्ट को लाइक किया जा चुका है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।