कमलनाथ का बीजेपी पर बड़ा आरोप, प्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे सबसे ज्यादा अत्याचार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विश्व आदिवासी दिवस पर मंगलवार को पातालपानी पहुंचकर आदिवासी समुदाय के महान नेता टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में आदिवासी वर्ग के साथ अत्याचार और शोषण हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आदिवासी समुदाय के भगवान बिरसा मुंडा को भी याद करते हुए कहा कि आदिवासी समाज ने देश की आजादी में ऐतिहासिक भूमिका निभायी है। आदिवासी समाज बहुत ही भोला-भाला समाज है, भारतवर्ष में आदिवासी वर्ग का बहुत बड़ा समुदाय निवास करता हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकारें आदिवासी विरोधी होने के कारण आज इस वर्ग के साथ अत्याचार और शोषण हो रहा है।

भाजपा इस वर्ग को अपने भ्रमजाल में फंसाकर इनसे वोट तो ले लेती है, लेकिन बाद में इन्हें धोखा दे देती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से आदिवासी वर्ग के हितों की रक्षा की है, चाहे जमीन के पट्टे की बात हो या उनके जीवन यापन की या उनके लिए कर्ज की बात हो। कांग्रेस, आदिवासी वर्ग के साथ हमेशा थी, है और हमेशा रहेगी।

कमलनाथ ने इंदौर के जानापाव में भगवान श्री परशुराम की जन्म स्थली पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी ब्राम्हण समाज के ही नहीं पूरे भारतवर्ष के आराध्य हैं, उनकी कीर्ति, यश, उनकी बौद्विक क्षमता, बल और तेज, त्याग, तपस्या और बलिदान से पूरा विश्व चिर-परिचित हैं।

कमलनाथ ने टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
कमलनाथ ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा आज से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में सात दिवसीय तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली जा रही है, इस दौरान प्रत्येक जिले में 75 किलोमीटर की पदयात्रा की जायेगी।

तिरंगा यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेस के समस्त जनप्रतिनिधि, कांग्रेसजन और आम नागरिक हिस्सा लेंगे। इस दौरान जानापाव और पातालपानी में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के बाकी आंदोलन का जो हश्र हुआ है, वैसा ही इस पदयात्रा का भी होगा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष एक किलोमीटर भी चले तो हमको जरूर बताना। साथ ही उन्होंने कि राष्ट्रपति चुनाव में आदिसियों के खिलाफ वोट देकर वह कैसे आदिवसी हितैषी हो गए। 15 महीने की सरकार में कोई योजना नहीं बनाई।

सारी की सारी बातें कागजों और घोषणाओं में रही। और वो अपने आपको आदिवासी हितैषी कहते है। अब कहीं जाए हर व्यक्ति समझता है कि अब कांग्रेस कुछ नहीं करने वाली है।

मध्य प्रदेश में मंगलवार से कांग्रेस की तिरंगा सम्मान यात्रा की शुरुआत हो गए। यह यात्रा 14 अगस्त तक निकाली जाएगी। इसमें कांग्रेस के विधायक और पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में तिरंगा सम्मान यात्रा निकालेंगे। मंगलवार को भोपाल में तेज बारिश में विधायक पीसी शर्मा ने तिरंगा यात्रा निकाली।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।