श्रीलंका में घटनाक्रम पर नजर है, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सबसे जरूरी – विदेश मंत्रालय

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम वहां के घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं, श्रीलंका में भारतीय सबसे ज्यादा पर्यटक हैं। भारत के बाहर और श्रीलंका में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सबसे जरूरी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम भारतीय नागरिकों को श्रीलंका में रहने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह देंगे। उन्हें किसी भी आवश्यक यात्रा के लिए करेंसी एक्सचेंज और फ्यूल (ईंधन) की स्थिति सहित सभी प्रासंगिक कारकों की जांच करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, हमारा उच्चायोग श्रीलंका में स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। मुझे नहीं लगता कि श्रीलंका में किसी पर हमला हुआ है। हमने भारतीय नागरिकों को इस संबंध में गाइडलाइंस जारी की हैं।

जापान ने की 2+2 बैठक की पेशकश
बागची ने कहा, जापान ने अगली भारत-जापान 2+2 बैठक आयोजित करने की पेशकश की है। यह अभी तक कोविड 19 और अन्य वजहों से नहीं पा रही थी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।