देवी-देवताओं को न मानने वाली शपथ को लेकर विवादों में रहे केजरीवाल के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने पद से दिया इस्तीफा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के हिंदू देवी-देवताओं का बहिष्कार करना आखिरकार उनको भारी पड़ गया और इसकी कीमत उन्हें मंत्री पद गंवाकर चुकानी पड़ी। राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजेंद्र पाल गौतम आप सरकार में समाज कल्याण मंत्री के पद पर थे। हाल ही में पूर्व मंत्री एक धर्मांतरण कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ विवादित बयान दिए थे। इसको लेकर भाजपा आप सरकार पर हमलावर थी। वहीं सरकार ने भी अपने मंत्री से स्पष्टिकरण मांगा था।

अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए राजेंद्र पाल गौतम ट्वीट करते हुए लिखा, आज महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव दिवस है और दूसरी ओर मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि भी है। ऐसे संयोग में आज मैं कई बंधनों से मुक्त हुआ और आज मेरा नया जन्म हुआ है। अब मैं और अधिक मजबूती से समाज पर होने वाले अत्याचारों व अधिकारों की लड़ाई को बिना किसी बंधन के जारी रखूंगा।

ये थी शपथ
हाल में वायरल हुए एक वीडियो में कोई बौद्ध संत सैकड़ों लोगों को हिंदू धर्म से बौद्ध धर्म में प्रवेश दिला रहे थे। इनमें आम आदमी पार्टी के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम भी थे। वीडियो में सभी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ”मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश को नहीं मानूंगा। मैं राम-कृष्ण की पूजा नहीं करूंगा। मैं किसी हिंदू देवी-देवता को नहीं मानूंगा।”

परमहंसाचार्य ने की थी आदमी पार्टी का बहिष्कार करने की अपील
लंबे समय से हिंदू राष्ट्र की आवाज बुलंद कर रहे जगद्गुरू परमहंसाचार्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर देश भर के रामभक्तों से अपील की है कि वे सभी आम आदमी पार्टी का बहिष्कार करें, क्योंकि आम आदमी पार्टी राम व राष्ट्र विरोधी है।

वीडियो में परमहंसाचार्य ने कहा है कि आम आदमी पार्टी खुले मंच से अब हिंदुओं का मतांतरण करा रही है। पूरे देश में आम आदमी पार्टी का बहिष्कार किया जाए। संत ने कहा कि तुष्टीकरण करने वाली तमाम राजनीतिक पार्टियां हैं, लेकिन इतनी नीच हरकत आज तक किसी पार्टी ने नहीं की। इसलिए आम आदमी पार्टी का पूर्ण रूप से बहिष्कार जरूरी है, क्योंकि आम आदमी पार्टी सनातन विरोधी है।

विहिप ने की थी कार्रवाई की मांग
इस कथित धर्मांतरण की घटना पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कठोर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। संगठन ने इसे साजिशन हिंदू समाज को बांटने और कमजोर करने की साजिश बताया था। विहिप के वरिष्ठ नेता विनोद बंसल ने आरोप लगाया कि अब तक अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी मुस्लिम तुष्टिकरण कर रही थी और ईसाई मिशनरियों का साथ दे रही थी।

अब उसके मंत्री खुलेआम हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के खिलाफ बातें कर रहे हैं और लोगों से उनके खिलाफ शपथ दिलवा रहे हैं। बंसल ने इसे सबसे खराब राजनीति का चेहरा बताया और कहा था कि इस मामले में कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।