पैरों के दर्द के लिए जानें आयुर्वेदिक उपचार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

ठंड के मौसम में पैरों में दर्द होना एक आम बात है। कभी-कभी यह दर्द आपको बहुत अधिक परेशान भी कर सकता है। ऐसे में आप चाहते हैं कि आपके पास ऐसा तरीका हो, जिसे इस्तेमाल करके आप बेहद आसानी से अपने पैरों के दर्द को दूर कर लें। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिन्हें अपनाकर पैरों के दर्द को आसानी से छूमंतर किया जा सकता है-

पैरों में दर्द के कई कारण होते हैं। इनमें से एक कारण होता है सूजन मोच या ऐंठन। ऐसे में सिरके का प्रयोग करना आपके लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके इस्तेमाल के लिए एक बाल्टी गर्म पानी में दो बड़ा चम्मच सिरका मिलाएं और एक छोटा चम्मच सेंधा नमक मिलाएं। अब इस पानी में अपने पैरों को करीब 20 मिनट के लिए डुबोकर रखें। इस नुस्खे से आपको तुरंत आराम मिलेगा।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

वहीं आप दर्द को कम करने के लिए सेंधा नमक का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक टब में गर्म पानी मिलाकर उसमें 2-3 चम्मच सेंधा नमक मिलाएं। इसके बाद टब में अपने पैरों को 10 से 15 मिनट के लिए डालकर रखें। इससे आपको पैरों के दर्द से तुरंत आराम मिलेगा।

वहीं लौंग भी पैरों के दर्द को दूर करने में काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए आप लौंग के तेल से पैरों में धीरे.धीरे मालिश करें। बेहतर परिणाम के लिए दिन में दो से तीन बार इस तेल से अपने पैरों की मालिश करें।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।