Madhya pradesh में दुर्गा उत्सव के लिए CM के निर्देश | Shivraj Singh | Navratri 2020 |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

मध्य प्रदेश में अब दुर्गा उत्सव मनाने की छूट मिल गई है। सार्वजनिक पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी और बाकी धार्मिक आयोजन अधिकतम 100 लोगों के साथ हो सकेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कोरोना स्थिति की समीक्षा बैठक में यह बात कही। अब जिलों के कलेक्टर इस संबंध में आदेश जारी करेंगे। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण से प्रभावित हुए जनजीवन को सामान्य स्थिति में लाने के प्रयास जारी हैं।

इसी क्रम में सरकार ने फैसला लिया है कि दुर्गा उत्सव मनाने की छूट रहेगी, मगर कोरोना के लिए निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करना हेागा और सौ से ज्यादा लोग जमा नहीं हो सकेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में कोरोना संक्रमण की समीक्षा की और कहा है कि कोरोना से बचाव और जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए पुनरीक्षित गाइड लाइन का क्रियान्वयन आवश्यक है। इसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को अपने बचाव के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का आवश्यक रूप से पालन करना होगा। दुर्गा उत्सव आयोजन में इसकी सख्ती रहेगी कि कोरोना से बचाव की सभी सावधानियों जैसे- सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क तथा सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य रूप से करना होगा। प्रतिमा विसर्जन के संबंध में समयानुसार गाइडलाइन बाद में जारी की जाएगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
104 Comments