11 फरवरी को है मौनी अमावस्या, बन रहा है ग्रहों का महासंयोग

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

माघ के महीने में जो अमावस्या आती है उसे मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या के नाम से पुकारा जाता है। जी दरअसल मौनी अमावस्या का शास्त्रों में बड़ा महत्व बताया गया है। आपको बता दें कि मौनी अमावस्या इस साल 11 फरवरी 2021 को आने वाली है। आपको हम यह भी बता दें कि माघ महीने में पवित्र नदियों में स्नान करना बड़ा ही शुभ माना जाता है, इसी के साथ मौनी अमावस्या पर इस स्नान का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है। कहा जाता है मौनी अमावस्या पर भगवान विष्णु और पीपल के पेड़ की पूजा भी बहुत शुभ मानी जाती है।

[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]मौनी अमावस्या पर ग्रहों का महासंयोग – आपको हम यह भी बता दें कि इस साल मौनी अमावास्या पर ग्रहों का एक विशेष संयोग बन रहा है। जी दरअसल इस बार मौनी अमावस्या के दिन श्रवण नक्षत्र में चंद्रमा और मकर राशि में छह ग्रहों की युति से महासंयोग बनेगा। जी दरअसल इसे महोदय योग भी कहते है। आपको बता दें कि महोदय योग में गंगा के पवित्र जल से स्नान करना बड़ा ही शुभ होता है। वैसे आप चाहे तो आप घर में भी ये प्रयोग कर सकते हैं।

महासंयोग के बीच करें ये उपाय – मौनी अमावस्या के दिन सुबह या शाम को स्नान के पहले संकल्प लें। सबसे पहले जल को सिर पर लगाकर प्रणाम करें फिर स्नान करें। इसके बाद साफ कपड़े पहनें और जल में काले तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। अब मंत्र जाप करें और सामर्थ्य के अनुसार वस्तुओं का दान करें।

मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त – मौनी अमावस्या 10 फरवरी 2021 को 01 बजकर 10 मिनट से 11 फरवरी 2021 की रात 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगी।[/expander_maker]

Image result for 11 फरवरी को है मौनी अमावस्या, बन रहा है ग्रहों का महासंयोग

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
102 Comments