3 मई अक्षय तृतीया पर बन रहा विशेष योग

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 खरीदारी के लिए अति शुभ रहेगा पांच ग्रहों का संयोग
इस साल हिंदू कैलेंडर के वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को आने वाली अक्षय तृतीया अति विशेष मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इस बार ऐसे योग का निर्माण हो रहा है कि यदि आपका कोई शुभ कार्य शुभ संयोग के इंतजार में अभी तक रुका हुआ था  तो इस बार अक्षय तृतीया पर आप उसे पूर्ण कर सकते हैं।
दरअसल इस बार अक्षय तृतीया 3 मई को है। इस दिन अबूझ मुहूर्त रहेगा, जिसमें विवाह समेत कोई भी शुभ कार्य बिना पंचांग देखे किया जा सकता है। इस बार अक्षय तृतीया पर ग्रहों का ऐसा संयोग बना है, जो इस दिन को और शुभ और प्रभावशाली बना रहा है।
इस अक्षय तृतीया पर 3 ग्रह उच्च के तथा दो ग्रह स्वराशि में रहेंगे, जो सुख, धन, वैभव और समृद्धि के लिए काफी शुभ होंगे। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया मंगलवार 3 मई को रोहिणी नक्षत्र, शोभान योग, तैतिली करण तथा वृषभ राशि के चंद्रमा की साक्षी में आ रही है। मंगलवार के दिन रोहिणी नक्षत्र होने से यहां मंगल रोहिणी योग का निर्माण होगा। वहीं शोभान योग की साक्षी इस दिन को शुभता प्रदान करेगी।
इस बार अक्षय तृतीया पर प्रमुख ग्रह श्रेष्ठ स्थिति में रहेंगे। शुभ ग्रहों के संयोग में अक्षय तृतीया जैसी संपूर्ण तिथि पर हर प्रकार के शुभ मांगलिक कार्य करना श्रेष्ठ होगा। जानकारों के अनुसार तिथि, योग, नक्षत्र तथा ग्रहों की श्रेष्ठ स्थिति में दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं इस दिन जल से परिपूर्ण कलश पर फल रखकर दान करने से भी अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।