6 राज्यों में शुरू हुई मेरा बिल मेरा अधिकार स्कीम – 200 के GST बिल से 1 करोड़ तक इनाम जीतने का मौका

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

हर महीने 800 लोग चुने जाएंगे

नई दिल्ली। देश के लोगों में हर खरीददारी पर जीएसटी बिल लेने की आदत डेवलप करने के लिए केंद्र सरकार ने शुक्रवार से 6 राज्यों में मेरा बिल मेरा अधिकार स्कीम को लॉन्च कर दिया है। इस स्कीम में 200 रुपए के जीएसटी बिल से आप हर महीने 10 लाख रुपए तक जीत सकते हैं। वहीं हर तीन महीने पर बंपर लकी ड्रॉ में 1 करोड़ रुपए जीतने का मौका मिलेगा।

इस योजना का फायदा लेने के लिए आपको इसका मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। फिलहाल, इस सुविधा को असम, गुजरात और हरियाणा, पुडुचेरी, दमन व दीव और दादरा और नगर हवेली में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है, जो अगले 12 महीनों तक चलेगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।