नाबालिग युवती का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर। ऋषि नगर कालोनी में एक साढ़े सोलह साल की लड़की का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।कमरे में ही लड़की का मौसा भी गंभीर घायल अवस्था में पाया गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा।पुलिस ने दुष्कर्म कर लड़की की हत्या करने की आशंका जताई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।शार्ट पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

द्वारकापुरी थाना पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे ऋषि नगर कालोनी की है।यहां एक घर में दो कमरे है जिसमें एक कमरे में नाबालिग मृतका, उसके माता-पिता, दो बहन और भाई व दूसरे कमरे में मृतका के मौसा, मौसी और उनकी बच्ची रहती है।

नौ साल से दोनों परिवार साथ रह रहे हैं। मौसा सब्जी का ठेला लगाता है।लड़की के पिता मजदूरी करते हैं । गांव में जमीन है व खेती बाड़ी का काम करते हैं।वो गांव गए हुए थे।लड़की भी पास ही में सिलाई का काम करती है।लड़की की मां भी घरों में काम करती है।छोटा भाई घर में अकेला था। उसे कुछ खिलाने के लिए लड़की घर आ गई थी।

रोज मौसा सब्जी का ठेला लगाता है, लेकिन मंगलवार को उसने ठेला नहीं लगाया।शाम को जब स्वजन घर आए तो दरवाजा अंदर से लगा था।उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला।कमरे के दो दरवाजे हैं और दोनों बंद थे।इसके बाद आस पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो दीवार के किनारे नाबालिग लड़की मृत अवस्था में पड़ी थी। पास ही में मौसा गंभीर घायल अवस्था में था।

उसका गला कटा हुआ था, जिससे उसका काफी खून बह गया था।उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया और पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।पुलिस अफसरों ने आशंका जताई है कि पहले नाबालिग से दुष्कर्म किया और फिर मौसा ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।इसके बाद मौसा ने खुद का गला काट आत्महत्या करने की कोशिश की।मौके से पुलिस को रेजर मिली है।नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शार्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।उसके बाद ही लड़की की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।