Mp Education News – कॉलेजों में 25 हजार सीटें बढ़ाई जो महाविद्यालय सीट की वृद्धि चाहते हैं 21 तारीख तक स्वीकृति देंगे -उच्च शिक्षा मंत्री

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Mp Education News.  मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रों के हित में एक और बड़ा फैसला किया है। विभाग द्वारा महाविद्यालयों में 25 हजार सीटें बढ़ाई गई है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर दी है और कहा कि 262 शासकीय और 17 निजी महाविद्यालयों मे 25 हजार सीटें बढाई गई हैं। हमारी कोशिश है कि सभी विद्यार्थियों को इसी सत्र में प्रवेश मिल सके और जो नए कोर्स शुरू किए गए हैं उसका सभी लाभ उठा सकें।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। जो महाविद्यालय छात्रों के आवेदन के आधार पर सीटों की वृद्धि चाहते हैं, वह अपना प्रस्ताव राज्य सरकार को शीघ्र भेजें। हम हर हालत में 21 अक्टूबर तक स्वीकृति प्रदान करेंगे।वही 21 से 30 अक्टूबर 2021 तक विद्यार्थी महाविद्यालय में  प्रवेश ले सकेंगे।

नए विषयों के अध्यापन की मंजूरी

  1. राज्य शासन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 मे विभिन्न महाविद्यालयों मे नए विषयों को शुरू करने कि स्वीकृति प्रदान की गई है इस संबंध में विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।
  2. उज्जैन के शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर अर्थशास्त्र, हिंदी एवं राजनीति शास्त्र विषयों के अध्यापन को स्वीकृति दी गई है।
  3. उज्जैन के ही शासकीय माधव विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए आधार पाठ्यक्रम, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, हिंदी साहित्य ,अंग्रेजी साहित्य एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन तथा बीकॉम, बीकॉम विद कंप्यूटर एप्लीकेशन और बीकॉम विद टैक्सेशन के अध्यापन की मंजूरी दी गई है।
  4. भोपाल के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर कत्थक विषय पर अध्यापन प्रारंभ होगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।