MP News – प्रदेश में आगामी 21 जुलाई से बूस्टर डोज अभियान की शुरुआत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

एमपी में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या
MP News in Hindi। प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने का सबसे बड़ा हथियार टीकाकरण है, इसके दो डोज लगाए जा चुके हैं, अब बूस्टर डोज का अभियान 21 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 25 सितंबर तक चलेगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड-19 बूस्टर डोज टीकाकरण अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में आगामी 21 जुलाई से कोरोना नियंत्रण के लिए बूस्टर डोज टीकाकरण अभियान की विधिवत शुरुआत की जाएगी। यह अभियान 25 सितंबर तक जारी रहेगा।

एमपी में हर 15 दिन में टीकाकरण के लिए महाअभियान भी चलाया जाएगा। अधिकाधिक पात्र व्यक्ति बूस्टर डोज लगवाकर अभियान को सफल बनाएं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बूस्टर डोज लगाए जाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की जाए।

जिन व्यक्तियों को दोनों डोज लगे हुए छह माह हो चुके हैं, उन्हें बूस्टर डोज लगवाने की पात्रता है। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने सरकारी केंद्रों पर भी कोरोना का बूस्टर डोज का प्रावधान किया है, जो फ्री लगाया जाएगा। बूस्टर डोज सिर्फ 75 दिन ही लगाया जाने वाला है।

राज्य में कोरोना की वर्तमान स्थिति पर गौर करें तो प्रदेश में वर्तमान में 1004 एक्टिव केस हैं। देश में मध्यप्रदेश अभी 22 वें स्थान पर है। कोरोना की टेस्टिंग लगातार हो रही है।

जिस अनुपात में साप्ताहिक केस बढ़ रहे हैं उसी अनुपात में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। वर्तमान में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, सीहोर और ग्वालियर में ज्यादा प्रकरण आए हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।