MP News – मुख्यमंत्री का 2 महीने में 5 बार दिल्ली जाना, सियासी मायने क्या  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

MP में भी प्रयोग करेगी BJP? 2 माह में 5 बार दिल्ली की दौड़, नड्डा-चौहान की मुलाकात के बात सियासी सुगबुगाहट तेज

MP NEWS. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बुधवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। बीते दो माह में शिवराज चौहान की दिल्ली यात्राओं को लेकर तमाम तरह की अटकलें रहीं हैं। माना जा रहा है कि दो महीने में अब तक करीब पांच बार शिवराज दिल्ली की दौड़ लगा चुके हैं। चौहान के अगले सप्ताह फिर से दिल्ली आने की संभावना है। गौरतलब है कि हाल में भाजपा व कांग्रेस ने अपनी सत्ता वाले कुछ राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन किए है। माना जा रहा है कि दोनों दलों ने सत्ता विरोधी माहौल को खत्म करने के लिए यह बदलाव किए हैं। भाजपा ने हाल के महीनों में उत्तराखंड, गुजरात व कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन किए हैं तो कांग्रेस ने पंजाब में मुख्यमंत्री बदला है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व अपनी सत्ता वाले सभी राज्यों की व्यापक समीक्षा कर रहा है और भावी चुनावी रणनीति के अनुसार बदलाव कर रहा है। इसमें हरियाणा, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश व हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। मध्यप्रदेश में हलचल काफी ज्यादा है इसका अंदाजा मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरों और पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मेल मुलाकातों से लगाया जा सकता है।

सूत्रों की मानें तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीते दो महीनों में पांच बार दिल्ली जा चुके हैं। जुलाई में जहां चौहान ने तीन बार दिल्ली का दौरा किया था, वहीं अगस्त में वह एक बार दिल्ली आए थे। हालांकि, अब तक स्पष्ट नहीं है कि आखिर किस मसले को लेकर लगातार शिवराज दिल्ली आ रहे हैं। बुधवार को भी वह दिल्ली में थे और जेपी नड्डा से मिले थे। अगले सप्ताह गृहमंत्री अमित शाह से मिलने शिवराज फिर दिल्ली आ सकते हैं। मगर जिस तरह से भाजपा राज्यों में मुख्यमंत्री को लेकर प्रयोग कर रही है, ऐसे में सियासी अटकलों का दौर भी शुरू हो चुका है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।