MP News – आज निजीकरण के विरोध में बिजली कंपनी के हजारों इंजीनियर, कर्मचारी हड़ताल पर 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

न उठाएंगे अधिकारियों का फोन, न करेंगे काम

मध्यप्रदेश में बिजली कंपनी के हजारों इंजीनियर आज एक दिन की हड़ताल करेंगे। उन्हें अधिकारियों का फोन न उठाना पड़े, इसलिए वे पूरे दिन मोबाइल बंद रखेंगे। हड़ताल में साथ कर्मचारी भी शामिल होंगे। बिजली कर्मचारी 18 सूत्री मांगों पर संगठन आंदोलन कर रहा है हड़ताल में 25 हजार नियमित कर्मचारी, 6 हजार संविदा कर्मचारी एवं 35 हजार बिजली आउटसोर्स कर्मचारी 1 दिन के कार्य बहिष्कार आंदोलन में शामिल हैं। हड़ताल से बिजली आपूर्ति गड़बड़ा सकती है। यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लाइज और इंजीनियर संघ के संयोजक वीकेएस परिहार का दावा है कि इस दिन सभी बिजली कंपनी के इंजीनियर कार्यालय नहीं जाएंगे,पूरी तरह हड़ताल रहेगी। परिहार ने कहा कि बिजली अधिकारी कर्मचारी रात 12:00 बजे से अपने मोबाइल बंद रखेंगे, इमरजेंसी जैसे पुलिस स्टेशन हॉस्पिटल, पेयजल व्यवस्था आदि जगह पर अगर लाइट बंद होती है तो उसे ठीक किया जाएगा, लेकिन इसके अलावा कहीं भी बिजली सप्लाई बंद होती है तो उसे ठीक नहीं किया जाएगा। वहीं बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में हड़ताल में कर्मचारी शामिल नहीं होंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।