मप्र : क्रिश्चियन स्कूल में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ बयानबाजी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदुओं के धर्मांतरण की एक कोशिश सामने आई है। यहां एक क्रिश्चियन स्कूल में कुछ लोगों को क्रिश्चियन धर्म के बारे में जानकारी दी जा रही थी और हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ भड़काया जा रहा था।
जब पुलिस पहुंची तो वहां पहुंचे हिंदू धर्म के लोगों ने कुतर्क देकर हिंदू देवी देवताओं के बारे में अनाप-शनाप बोलना शुरू कर दिया। पुलिस ने एक हिंदू धर्मावलंबी की शिकायत पर चार लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है।
बताया जाता है कि भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र में क्राइस मेमोरियल स्कूल है जिसमें हायर सेकंडरी तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। इस समय स्कूल में शिक्षण कार्य नहीं हो रहा है। आज कुछ लोग यहां जमा हुए थे जिनमें हिंदू भी थे।
वहां क्रिश्चियन समाज के धर्म से जुड़े कुछ लोग प्रभू यीशू के बारे में जानकारी दे रहे थे लेकिन हिंदू देवी देवताओं के बारे में दुष्प्रचार किया जा रहा था।
इसकी खबर जब लोगों को लगी तो एक सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र उर्फ मिक्की दास ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस के साथ वहां पहुंचे।
क्रिश्चियन समाज के स्कूल में जब मिक्की दास की शिकायत पर पुलिस पहुंची तो वहां मौजूद भीड़ ने अपने तर्क-कुतर्क दिए। युवतियों ने कहा कि यीशू की आराधना करने से सब हो जाता है।
जो चीज नहीं होनी है वह भी हो जाएगा। मगर भगवान की आराधना करने से कुछ नहीं होगा। हिंदू युवतियों ने यह भी तर्क दिया कि जो चीज बोल नहीं सकती जो खा नहीं सकता, वो कुछ नहीं कर सकता।
जब उन्हें बताया गया कि गीता, पुराण में भी यही कहा गया है। इस पर युवतियों ने तर्क दिया कि जो खुद लड़ाई करते हैं, त्रिशूल लेकर जानवरों को मारते हैं तो कैसे मान लें कि वे भगवान हैं।
पुलिस ने गिरफ्तारी की
बैरागढ़ थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मिक्की दास की शिकायत पर धारा 153 का मामला कायम किया गया है।
इसमें फादर पॉल पोलिस सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें स्कूल संचालक की तलाश चल रही है।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
बैरागढ़ के स्थानीय हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस संबंध में प्रशासन से कहा है कि जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाए। शर्मा ने इसे गंभीर मामला बताते हुए जांच करने को कहा है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।