हिंदूवादी नेता की हत्या: विहिप ने लगाया इल्जाम – पुलिस ने पैसे लेकर आरोपी को नहीं पकड़ा, सीबीआई जांच की मांग

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

उज्जैन के नागदा मे 29 दिसम्बर को हुई हिंदूवादी नेता राकेश चौधरी (राकू) हत्या कांड मामला अभी शांत होता नहीं दिख रहा है। पुलिस ने आरोपी तरुण व उसके 3 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन पीड़ित परिवार का कहना है कि इसके पीछे मास्टर माइंड कोई और है, जिसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।

राकू चौधरी के परिवार वालों ने तो यहां तक कह दिया की पुलिस ने मोटी रकम लेकर मामले को शांत कर दिया है और आरोपी कमल आर्य व 1 अन्य आरोपी को वो गिरफ्तार नहीं कर रही है। यहां तक कि पुलिस उनसे पूछताछ भी नहीं कर रही है। सैकड़ों की संख्या मे नारेबजी करते हुए एस डी एम कार्यालय पहुंचे हिन्दु संगठन के लोगों ने शख्त लहजे में प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा की अगर अब प्रशासन सीबीआई जांच नहीं करवाता है और आरोपियों को नहीं पकड़ता है तो हिन्दुवादी संगठन भारी विरोध प्रदर्शन करेंगे।

एसडीएम को सौंपी गई अपनी शिकायत में हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने राकू की हत्या के बाद पुलिस जांच के हवाले से बताया है कि सीएसपी मनोज रत्नाकर ने मीडिया को दिए गए बयान में स्वीकार किया था कि हत्याकांड में शामिल आर्यन व अविरल आर्य के पिता यशवंत आर्य की संलिप्तता मिली है। बावजूद पुलिस ने मामले में संदिग्ध यशवंत आर्य, कमल आर्य और विजय पटेल के समर्थन में झूठे साक्ष्य जमा कर प्रकरण से अलग करने का अभिमत दिया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।