Nashik Train Accident : नासिक के पास बड़ा ट्रेन हादसा, पवन एक्सप्रेस के 10 कोच पटरी से उतरे, हेल्पलाइन नंबर जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. यह दुर्घटना नासिक के पास हुई है. जानकारी के अनुसार नासिक के नजदीक रविवार दोपहर लोकमान्य तिलक- जयनगर एक्सप्रेस (LTT Jaynagar Express) पवन एक्सप्रेस ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए.
रेलवे ने यह जानकारी दी. रेलवे ने बताया हादसे में किसी की मौत या फिर किसी भी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है. ट्रेन बिहार जा रही थी.

पवन एक्सप्रेस के कोच के पटरी से उतरने की घटना लाहविट और देवलाली स्टेशनों के बीच हुई. रेलवे ने बताया कि दुर्घटना राहत ट्रेन और चिकित्सा वैन मौके पर भेजी गई है.

बताया जा रहा है कि हादसे में दो यात्रियों को मामूली चोट आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं है.

बताया जा रहा है जिस जगह पर यह घटना हुई उस जगह पर ट्रैक के पास एक शव बरामद हुआ है लेकिन रेलवे के मुताबिक यह शव ट्रेन में यात्रा कर रहे किसी यात्री का नहीं था.

ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है. घटना के तुरंत बाद सेंट्रल रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है.

हादसे के बाद इन ट्रेनों को रोका गया

12617 निजामुद्दीन मंगला एक्सप्रेस, 12071 जालना जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12188 जबलपुर गरीब रथ 11071 वाराणसी एक्सप्रेस 01027 एलटीटी-गोरखपुर समर स्पेशल. इसके अलावा 22221 निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस वाया दिवा-वसई के रूट में बदलाव किया गया है.

पवन एक्सप्रेस के डिब्बे कैसे पटरी से उतरे इसको लेकर अभी सही बात सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि जहां पर यह घटना हुई वह एक पहाड़ी इलाका था और ट्रेन मोड़ पर थी. मोड़ पर आते ही ट्रेन का पहिया पटरी से उतर गया और इसके बाद पीछे की 10 बोगियां एक के बाद एक पटरी से उतरते चले गए.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।