National News – आजादी का अमृत महोत्सव: दुनिया भर में 5000 से अधिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन- श्रृंगला

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को कहा, ‘हम आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहे हैं। इसके तहत दुनिया भर में विदेश मंत्रालय की ओर से 5000 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। करीब करीब इतने ही इवेंंट अभी से अगस्त 2022 तक आयोजित किए जाने हैैं।’

बता दें कि श्रृंगला दो दिनों के म्यांमार दौरे पर रवाना हो गए हैं। वहां वे शीर्ष अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे। विदेश सचिव म्यांमार को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने, भारत म्यांमार सीमा मामले पर चर्चा करेंगे। विदेश सचिव श्रृंगला ने मंगलवार को फ्रांस के यूरोप एवं विदेशी मामलों के मंत्रालय में महासचिव फ्रैंकोइस डेलाट्रे से आपसी हितों के कई क्षेत्रीय और वैश्विक मसलों पर चर्चा की। उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर से भी द्विपक्षीय मामलों और हिंद-प्रशांत की स्थिति पर बातचीत की।

वैश्विक मंच पर भारत की अहमियत बढ़ी : जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत का कद काफी बढ़ा है तथा विश्व भारत से और ज्यादा अपेक्षाएं रखता है।’सुशासन सप्ताह’ से जुड़े एक कार्यक्रम में विदेश मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव हुआ है और इसके कई मायने हैं। हम खुद को एक अलग ही रणनीतिक माहौल में पाते हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘वैश्वीकरण के इस दौर में अपने राष्ट्रीय विकास के लिए हम भी दुनिया से काफी कुछ मांग सकते हैं। इस सब का सुशासन से सीधा संबंध है।’ जयशंकर ने कहा कि कोरोना महामारी ने देश के समक्ष अभूतपूर्व चुनौती पेश की जिसने कई मुद्दों से तात्कालिक तौर पर निपटने के लिए मजबूर किया। इनमें से एक आपूर्ति श्रृंखला को ऐसे समय में खुला रखना था जब कई सीमाएं बंद थीं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।