National News – कांग्रेस ने दिया अदिति सिंह की चुनौती का जवाब, कहा- रायबरेली से लड़ीं प्रियंका गांधी, तो जीत निश्चित

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुकी है, 10 फरवरी से प्रदेश में मतदान शुरू हो रहे हैं। इसी क्रम में अब राजनेताओं के बीच बयान बाजी तेज हो गई है।

यूपी में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी पार्टी के लिए जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार कर रही हैं। पिछले साल कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वालीं पूर्व एमएलए अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी को एक चुनौती दी जिसका अब कांग्रेस ने जवाब दिया है। पार्टी ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा अगर रायबरेली (सदर) से उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 लड़ने का फैसला करती हैं, तो उन्हें पंजे के निशान पर जीत मिलेगी।

अपने एक इंटरव्यू में अदिति सिंह ने कहा था कि रायबरेली अब कांग्रेस का गढ़ नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी को निर्वाचन क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। रायबरेली विधानसभा सीट रायबरेली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है जहां से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं। 2019 में दुनिया छोड़ चुके अदिति सिंह के पिता अखिलेश कुमार सिंह यहां से पांच बार विधायक रहे थे, 4 बार उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर जीत दर्ज की थी।

यूपी कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने अदिति सिंह पर पलटवार करते हुए कहा, ‘रायबरेली गांधी परिवार के लिए एक घर की तरह है और रायबरेली के लोग उनके परिवार के सदस्यों की तरह हैं। रायबरेली का हर परिवार गांधी परिवार से राजनीतिक रूप से नहीं भावनात्मक रूप से जुड़ा है। प्रियंका ने हमेशा सोनिया के चुनाव की कमान अपने हाथ में ली है, और वह (सोनिया) हमेशा जीती हैं। तो अगर प्रियंका रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला करती हैं, तो आप अच्छी तरह से समझ सकते हैं कि वह दोनों हाथों से जीतेंगी। कोई कुछ भी कहे, गांधी परिवार और रायबरेली एक बड़ा परिवार है और उनके बीच कोई नहीं आ सकता।’

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।