National News – 70,000 खाली कुर्सियों के कारण हुआ ड्रामा, राहुल-प्रियंका के साथ धक्कामुक्की के वक्त नहीं दिखी चूक :कांग्रेस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

National News. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय राय ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब सरकार की ओर से कोई भी चूक नहीं हुई और प्रधानमंत्री ने ”सस्ती लोकप्रियता हासिल करने” के लिए यह सब किया है।

राय ने एक बयान में कहा, ”प्रधानमंत्री के सभा स्थल पर 70,000 कुर्सियां लगी थीं और मात्र 700 लोग ही पहुंचे तथा इसी वजह से मोदी पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए आरोप लगा रहे हैं।”

पंजाब सरकार की ओर से PM की सुरक्षा में नहीं हुई चूक

पूर्व विधायक ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब सरकार की ओर से कोई भी चूक नहीं हुई और उन्होंने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए यह नाटक किया है।” उन्होंने कहा कि मोदी जिन्हें प्रदर्शनकारी बता रहे हैं, वे अन्नदाता किसान थे और वे प्रधानमंत्री से अपनी बात को साझा करना चाहते थे। राय ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को अपनी बात कहने का पूरा हक है और प्रधानमंत्री को लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल्यों को समझते हुए किसान भाइयों की समस्या सुननी चाहिए थी, न कि वहां से लौटना चाहिए था।

योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना

राय ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री को उचित सुरक्षा मुहैया कराई थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, ”मैं मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि वह उस समय कहां थे जब हाथरस जाते समय राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को जबरन रोका गया था और धक्कामुक्की हुई थी। तब आपको (योगी) सुरक्षा में चूक क्यों नहीं समझ में आई।” उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की ‘सुरक्षा में चूक’ को लेकर योगी ने पंजाब सरकार की निंदा की है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।