National News – पंजाब में किसानों ने दूसरे दिन भी रेलवे ट्रैक रखा जाम, 165 ट्रेनें प्रभावित

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कृषि ऋण की पूर्ण माफी और कृषि कानूनों के आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिजन को मुआवजे की मांग को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों ने मंगलवार को दूसरे दिन पंजाब में विभिन्न स्थानों पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया.

इससे 156 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई. फिरोजपुर मंडल के रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 84 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. 47 शॉर्ट टर्मिनेट और 25 शॉर्ट-ऑरिजिनल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. किसान नेता सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि वे मांगें पूरी होने तक धरना खत्म नहीं करेंगे.

एजेंसी के अनुसार, किसान मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने सोमवार को आंदोलन की शुरुआत करते हुए पूर्ण कर्जमाफी, साल भर से चले आ रहे कृषि कानून वापसी की मांग को लेकर आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा, उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की वापसी की मांग की. किसान फसलों में हुए नुकसान के लिए प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा, गन्ना फसल का बकाया भुगतान जारी करने और ठेका व्यवस्था खत्म करने की भी मांग कर रहे हैं. उनकी मुख्य मांगों में कर्ज न चुकाने पर आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों को मुआवजा और गन्ने के लिए 360 रुपये प्रति क्विंटल शामिल है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।