National News – पंजाब में फिर आंदोलन की राह पर किसान: 39 ट्रेनें रद्द, 18 को कई स्टेशनों पर रोका

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

किसान मजदूर संघर्ष समिति ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर पंजाब में राज्यव्यापी रेल रोको अभियान की शुरुआत कर दी है। जानकारी के अनुसार किसानों ने पंजाब के चार स्थानों पर रेलवे ट्रैक जाम किए हैं, इनमें जंडियाला-मानावाला ट्रैक, जालंधर-पठानकोट रेल मार्ग, टांडा उड़मुड़ फिरोजपुर ट्रैक और अमृतसर-खेमकरण रेल मार्ग शामिल हैं। वहीं यात्रियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ रूट डायवर्ट किए हैं।

रेल डिवीजन फिरोजपुर के मंडल रेल प्रबंधक सीमा शर्मा ने एक बयान जारी कर कहा कि किसान जत्थेबंदियों के रेल रोको आंदोलन के चलते फिरोजपुर डिवीजन से अन्य दूर-दराज शहरों को चलने वाली पैसेंजर व एक्सप्रेस 39 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा दूर दराज शहरों से पंजाब आने वाली तकरीबन 18 ट्रेनों को कई स्टेशनों पर रोका है, जो यहीं से अन्य स्टेशनों को रवाना होंगी। ट्रेनों के नहीं चलने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है।

काफी देर तक यात्री रेलवे स्टेशन पर ही खड़े रहे, क्योंकि उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि वे अपने घर तक पहुंचने के लिए विकल्प क्या चुने। इसके बाद स्टेशन पर खड़े जीआरपी और आरपीएफ के मुलाजिमों ने लोगों को जानकारी दी कि वे कहां से बस ले सकते हैं। वहीं रेलवे ने सूचना दी कि रेल ट्रैक बाधित होने की वजह से ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।