National News – Indian Navy में शामिल होने के लिए Rafale और F/A 18 के बीच चल रहा मुकाबला, जानें किसमें है कितना दम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

नयी दिल्ली | भारतीय नौ सेना को अपने नए विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत के लिए 26-27 नए लड़ाकू विमानों की जरूरत है। इस डील के लिए फ्रांस की कंपनी दस्सो एविएशन के राफेल एम  और अमेरिकी कंपनी बोइंग F/A-18 सुपर हॉर्नेट के बीच मुकाबला है।

एयरक्राफ्ट कैरियर से ऑपरेट होने वाले दोनों विमानों की गिनती दुनिया के सबसे घातक फाइटर जेट्स में होती है। पिछले दिनों राफेल के समुद्री संस्करण का गोवा में सफल उड़ान परीक्षण किया गया था। इसके लिए परिस्थितियां ठीक वैसी ही बनाई गई थीं जैसी स्वदेश विकसित विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर होती हैं। मार्च में ऐसा ही टेस्ट F/A-18 सुपर हॉर्नेट के साथ किया जाएगा।

परमाणु हमला भी कर सकता है राफेल

राफेल दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है। हवा से जमीन या समुद्र की सतह पर हमला, जासूसी या परमाणु हमला, यह कई तरह के ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है। राफेल विमान के नेवल वर्जन का इस्तेमाल फ्रांस की नौ सेना करती है। भारत ने वायु सेना के लिए फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदा है। राफेल के नेवल वर्जन में 13 हार्डप्वाइंट्स हैं। इनकी मदद से यह विमान अपने साथ 13 मिसाइल या बम लेकर उड़ सकता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।