National News – देशभर में 15-18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

1 लाख को लगा टीका, 9 लाख से अधिक का रजिस्ट्रेशन

आज से देश में 15-18 साल के बच्चों को कोरोना टीका लगाया जा रहा है। इसे लेकर राज्य सरकारों ने भी कमर कस ली है। खबरों के मुताबिक कोविन ऐप पर 10 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं। खबर लिखा जाने तक 1 लाख बच्चों को वैक्सीन लग चुकी है।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 15-18 साल के बच्चों की संख्या लगभग 1,40,00,000 हैं। उन्हें कोवैक्सीन देने के लिए कहा गया है। आज से प्रदेश में 2,150 केंद्रों में वैक्सीनेशन शुरू हुआ है। लखनऊ में 39 केंद्र बनाए हैं, जहां 15-18 साल के बच्चों को वैक्सीन की डोज दे रहे हैं।

केरल में भी 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना टीका लगाया जा रहा है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि राज्य में 15 से 18 साल की उम्र के 15 लाख युवा हैं। इनका 10 दिनों के अंदर टीकाकरण कर लिया जाएगा। भारत के औषधि महानियंत्रक ने कुछ शर्तों के साथ 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए भारत बायोटेक के कोवैक्सिन को आपातकालीन उपयोग की अनुमति दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले ही साफ कर दिया है कि 15-18 साल के बच्चों को कोवैक्सिन दी जाएगी।

गुजरात में 15 साल से 18 साल के आयु वर्ग के किशोरों के लिए सोमवार से विशेष कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह में करीब 36 लाख किशोरों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

PM Narendra Modi जी के नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण के अंतर्गत आज से देशभर में 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गयी है। हमारे यंग इंडिया को कोरोना का सुरक्षा कवच देने हेतु मैं मोदी जी का धन्यवाद करता हूं। #SabkoVaccineMuftVaccine

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य भर में एक सप्ताह तक चलने वाले इस विशेष कोविड-19 टीकाकरण अभियान का लक्ष्य 15 साल से 18 साल के आयु वर्ग के करीब 36 लाख किशोरों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक देना है। सात जनवरी को प्रमुख रूप से 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।