राष्ट्रीय पेरा टेबल टेनिस स्पर्धा के मुकाबले शुरू : पूनम, मनीषा, अशोक, सुदिप अगले दौर में

sadbhawnapaati
3 Min Read

इन्दौर। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में भारतीय पेरा टेबल टेनिस प्रमोशन एसो. तथा म.प्र. टेबल टेनिस संगठन द्वारा स्थानीय अभय प्रशाल में आयोजित पेरा राष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा में आज ग्रुप लीग में रोमांचक एकल मुकाबले खेले गए। पूनम, मनीषा, अशोक, सुदिप ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

लीग मुकाबलों में महिला एकल वर्ग में वर्ग 6 में पूनम (चंडीगढ) ने भाविका कुकाडिया (गुजरात) को 3-1, भारती बेन पधाहादिरीया ने संगीता सुतारिया (दोनो गुजरात) को 3-0 से, वर्ग 2 से 4 में उषा राठोड़ (गुजरात) ने ललीता गावास (कर्नाटक) को 3-0, भावना पटेल (गुजरात) ने तसनीम फातिमा (दिल्ली) को 3-0 से, वर्ग 5 में मनीषा सोनगरा (गुजरात) ने जानकी मोकाक्षी (महराष्ट्र) को 3-0 से, शीतल बेन दरजी ने सामीम चावडा (दोनो गुजरात) को 3-0 से एवं वर्ग 7 में मायावा जे. (कर्नाटक) ने ध्वनी शाह (गुजरात) को 3-0 से, प्राची पाण्डे (गुजरात) ने सोनल दाबी (गुजरात) को 3-0 से परास्त कर ग्रुप लीग मुकाबलों में अपनी स्थिति मजबुत की।

वहीं पुरूष वर्ग के लीग मुकाबलों में वर्ग 6 में येजदी भामगरा (गुजरात) ने ईश्वंथराव (तमीलनाडु) को 3-0, अशोक पाल ने रणछौड गागल (दोनो महाराष्ट्र) को 3-0 से, वर्ग 7 में सुदीप कुमार (दिल्ली) ने गौरव पाटिल (गुजरात) को 3-0 से, नाजीम खान (कर्नाटक) ने लायडॉन कारदोशी (गोवा) को 3-0 से तथा वर्ग 8 में सरवाना  (तमीलनाडु) ने रोहित कनोजिया (दिल्ली) को 3-1 से, सुर्यकांत महाडिक (महाराष्ट्र) ने ललीत कुमार राजस्थन को 3-0 से मात दी। स्पर्धा में अन्य वर्गों के मुकाबले देर रात तक जारी रहे।

स्पर्धा का औपचारिक शुभारंभ कलेक्टर मनीष सिंह के मुख्य आतिथ्य व म.प्र. ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान ओलंपिक रजत पदक विजेता भाविना पटेल एवं सोनल पटेल समेत अन्य पैरा अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर म.प्र.टे.टे.सं. के महासचिव जयेश आचार्य, पैरा स्पोटर्स प्रमोशन संगठन के महासचिव प्रमोद गंगराडे, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय ख‍िलाड़ी रिंकु आचार्य, नीलेश वेद, मंगेश मोपकर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गौरव पटेल ने किया तथा आभार अमित कोटिया ने व्यक्त किया।

Share This Article