2 अप्रैल से शुरू होगी नवरात्रि, माता की टेकरी पर दर्शन के लिए पहुंचेंगे श्रद्धालु, प्रशासन जुटा तैयारियों में

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

देवास. आगामी 2 अप्रैल से नवरात्रि शुरू होगी। श्रद्धालु शक्ति की भक्ति में लीन होंगे। घरों में घटस्थापना की जाएगी।

इसके साथ ही प्रसिद्ध माता टेकरी पर भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। माता टेकरी पर नवरात्रि की तैयारियां की जा रही हैं, हालांकि प्रशासन तब हरकत में आया है जब पर्व एकदम करीब आ चुका है।

गौरतलब है कि वर्ष की दोनों नवरात्रि में माता टेकरी पर भीड़ उमड़ती है। चैत्र नवरात्रि में श्रद्धालुओं की संख्या कम रहती है लेकिन शारदीय नवरात्रि में लाखों भक्त पहुंचते हैं।

देवास में पहाड़ों पर विराजित मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इस बार 2 अप्रैल से नवरात्रि शुरू होगी। जिला प्रशासन एवं मां चामुंडा शासकीय देवस्थान प्रबंधन समिति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
मां तुलजा भवानी मंदिर परिसर को पूर्व में चांदी से सजाया गया है। इस बार नवरात्रि में मां तुलजा भवानी मंदिर परिसर में आकर्षित सीलिंग लगाई जा रही है तथा दीवारों को भी वॉल डिजाइन से सजाया जा रहा है।

कार्य पूरा होने पर मंदिर बहुत ही सुंदर रूप में दिखाई देगा। साथ ही चामुंडा माता मंदिर में रंग-रोगन का कार्य तेजी पर तथा मंदिर परिसर में लगी वॉल मूर्तियों की साफ-सफाई कर उन पर कलर किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, छाया सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

ध्यान नहीं दे पा रहा प्रशासन


हालांकि जो तैयारियां कुछ दिन पहले ही पूरी हो जानी थी वे अब तक नहीं हो सकी है। प्रशासनिक अधिकारियों का माता टेकरी पर उतना ध्यान नहीं है जितना पहले के अधिकारी देते आए हैं।
कुछ दिन पहले ही माता टेकरी के कुछ फोटो वायरल हुए थे जिसमें असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की बात कही गई थी।
इस कारण सवाल उठे थे कि अधिकारी ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं। प्रशासनिक व्यवस्था लचर सी हो गई है और अधिकारी माता टेकरी से नजरें चुरा रहे हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।