NEET PG 2021: आज NBEMS कर सकता है ऑल इंडिया कोटे की 50% सीटों के लिए नीट पीजी 2021 रैंक व मेरिट जारी 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) पीजी परीक्षा 2021 के नतीजों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही, बोर्ड ने नीट पीजी 2021 परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड भी जारी कर दिये हैं, जिसे उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, nbe.edu.in पर या natboard.edu.in पर दिये गये लिंक से या नीचे दिये गये लिंक से चेक कर सकते हैं। हालांकि, बोर्ड ने कहां है कि नीट पीजी 2021 रिजल्ट पूरी तरह से प्रोविजिनल है और उम्मीदवारों को परीक्षा बुलेटिन में दिये गये योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा।

हालांकि, बोर्ड ने अखिल भारतीय कोटे की 50 फीसदी सीटों के लिए नीट पीजी रैंक और मेरिट पोजीशन अभी जारी नहीं की है, जिसे NBEMS ने नीट पीजी 2021 रिजल्ट की मंगलवार, 28 सितंबर 2021 को की गयी घोषणा के साथ जारी नोटिस के माध्यम से अलग से जारी किये जाने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि NBEMS आज, 29 सितंबर 2021 को ऑल इंडिया कोटे की 50 फीसदी सीटों के लिए नीट पीजी 2021 रैंक व मेरिट जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों को नीट पीजी 2021 रिजल्ट में सफल घोषित किया गया है, वे बोर्ड की वेबसाइट, natboard.edu.in पर एक्टिव किये जाने वाले लिंक से देख पाएंगे।

इसके साथ ही, NBEMS ने अपने नोटिस में कहा कि स्टेट कोटा सीटों के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट / कैटेगरी के अनुसार मेरिट लिस्ट सम्बन्धित राज्यों / यूटी (संघ शासित क्षेत्रों) की सरकारों द्वारा अलग से जारी की जाएगी। राज्य अपने सम्बन्धित क्वालिफाईंग या एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, लागू निर्देशों और अधिनियमों व आरक्षण नियमों के अनुसार नीट पीजी 2021 स्टेट कोटा फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करेंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।