New Education Policy Indore – म.प्र.के उच्च शिक्षा विभाग में बीए-बीकॉम और बीएससी में मार्किंग की होगी नई पद्धति

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

New Education Policy Indore इंदौर। सत्र 2021-22 से उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक पाठ्यक्रम में नई शिक्षा नीति लागू कर दी। बीए, बीकाम और बीएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का मूल्यांकन अब नए मार्किंग पद्धति से किया जाएगा। दिवाली बाद विभाग मार्किंग को लेकर नई गाइडलाइन जारी करेगा। उसके आधार पर 80 मेजर-माइनर विषय के पेपर की मार्किंग निर्धारित होगी।

गाइडलाइन का देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) बेसब्री से इंतजार करने में लगा है, क्योंकि उन्हें रिजल्ट से जुड़ा साफ्टवेयर भी नई पद्धति के हिसाब से बनाना है। अधिकारियों के मुताबिक मेजर विषयों को 60-75 और माइनर विषय 50 अंक तक हो सकते है। यहां तक 7-8 प्रश्न होंगे। इनका प्रारूप भी गाइडलाइन में तय होगा।

तीन तरह की मार्किंग.

यूजी कोर्स में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को साल भर में करीब 10 विषय पढ़ाना होंगे, जिसमें पांच मुख्य, तीन मेजर और दो माइनर का चयन करना है।उसके आधार पर तीन प्रकार से मार्किंग होगी। सूत्रों के मुताबिक मुख्य परीक्षा और असाइनमेंट में अलग-अलग मार्किंग होगी। यहां तक प्रत्येक विषय की मार्किंग भी निर्धारित होगी, जिसमें 50-75 नंबर के पेपर होंगे। गाइडलाइन के आधार पर विश्वविद्यालय को अपना-अपना मार्किंग पद्धति का प्रारूप बनाना होगा। यह काम जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य है।

दिसंबर में चुनना होंगे विषय.

प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को मेजर-माइनर विषय चुनना है। इसके लिए विभाग दिसंबर तक लिंक खोलेगी। प्रत्येक विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा विषय बताना है। उसके आधार छात्र-छात्राओं की परीक्षा करवाई जाएगी।बाद में कालेजों को अपने-अपने विद्यार्थियों का डाटा विश्वविद्यालय को भेजना होगा।

वैकल्पिक और विषयात्मक होंगे प्रश्न.

नई शिक्षा नीति के मुताबिक प्रश्न पत्रों में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा। पहले की तरह अब भी प्रश्न पत्र में वैकल्पिक और विषयात्म प्रश्न रहेंगे। बस इनकी संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है। इसे लेकर स्थिति गाइडलाइन आने पर स्पष्ट होगी। बीएससी और बीकाम में वैकल्पिक प्रश्न अधिक हो सकते है।

दस दिन में आएगी गाइडलाइन.

डीएवीवी के परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी का कहना है कि यूजी कोर्स की मार्किंग नई पद्धति से होगी। गाइडलाइन आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अगले दस दिन में विभाग गाइडलाइन जारी करेगा। उसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन मार्किंग को लेकर प्रारूप बनाएंगा। साथ ही रिजल्ट साफ्टवेयर भी तैयार किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।