टॉपर छात्रा की न्यूड फोटो बना सोशल मीडिया पर डाला, SSP से परिजनों ने लगाई गुहार; केस दर्ज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां बारहवीं में टॉपर रही एक छात्रा की तस्वीर को एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। लफंगों की इस करतूत ने परिजनों को सकते में डाल दिया है। छात्रा के परिजनों ने अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि 17 साल की इस लड़की ने कुछ दिनों पहले अपना जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन की कुछ तस्वीरें उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। लेकिन कुछ बदमाशों ने इंस्टाग्राम से उसकी यह तस्वीरें निकाल ली। इसके बाद मॉर्फिंग के जरिए इन तस्वीरों को एडिट कर न्यूड बना दिया गया और फिर इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।

यह भी कहा जा रहा है कि इस घिनौनी करतूत में लड़की के ही गांव के कुछ लड़कों का हाथ है। इन लड़कों ने गांव का एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप में छात्रा को भी जोड़ा गया था। लेकिन छात्रा ने यह ग्रुप छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि कुछ लड़के इसी बात पर लड़की से नाराज थे।

प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है छात्रा

बता दें कि इस होनहार छात्रा ने 93 प्रतिशत मार्क्स हासिल किये थे। छात्रा एक प्रशासनिक अधिकारी बनने की ख्वाहिश रखती है। अब छात्रा के साथ हुई इस घटना के बाद परिजन परेशान है। परिजनों ने पहले खुद से उन लोगों के बारे में तफ्तीश करने की कोशिश की जिन्होंने इस गंदी हरकत को अंजाम दिया है। लेकिन कुछ भी पता नहीं चलने के बाद अब परिजनों ने एसएसपी के पास न्याय की गुहार लगाई है। बहरहाल मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की गई है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।