Press "Enter" to skip to content

पदोन्नति एवं डीए की मांग को लेकर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा 28 को सौंपेगा ज्ञापन

पदोन्नति एवं डीए की मांग को लेकर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा 28 को सौंपेगा ज्ञापन

* ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के प्रवक्ता एवं पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के जिलाध्यक्ष दिनेश परमार ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों को केन्द्रीय कर्मचारियों के समान डीए एवं लंबित पदोन्नति की मांग को लेकर मोर्चे द्वारा 28 सितम्बर को दोपहर 3:00 बजे इंदौर सहित समस्त ब्लॉक एवं तहसील मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपे जाएंगे !!
मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री एवं मोर्चा संरक्षक हरीश बोयत, मोर्चे के जिलाध्यक्ष रमेश यादव, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार पांडेय, लघुवेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भीमसिंह कुशवाह, शासकीय अध्यापक संगठन के जिलाध्यक्ष प्रवीण यादव, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश दुबे, राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक बोरासी, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शेखर जोशी , कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेश गोठवाल, पंचायत अधिकारी समन्वय संघ के संभागीय अध्यक्ष कौशल किशोर नंद, शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आलोक परमार, पंचायत सचिव संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव जोशी, पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष संदीप परिहार एवं वन कर्मचारी संघ के वरिष्ठ कर्मचारी नेता संजय पांडेय आदि ने समस्त अधिकारी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Spread the love
More from Indore NewsMore posts in Indore News »