हमारी सरकार ना मुस्लिम आरक्षण देगी और न ही लिंगायत आरक्षण को कम होने देगी :  शाह

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

राहुल बाबा तुम्हारी गारंटी कोई गारंटी नहीं  

बेंगलुरु। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। इसके बाद राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार के लिए पूरा जोर लगा दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला किया है। शाह ने कहा कि भाजपा ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाकर देश की सुरक्षा को मजबूत किया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ है। भाजपा राज्य में ना तब मुस्लिम आरक्षण देगी और न ही लिंगायत आरक्षण को कम होने देगी।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के चाणक्य शाह ने कहा पूरे कर्नाटक में पीएम मोदी के लिए जनसमर्थन दिखाई दे रहा है। इससे तय है कि बीजेपी बहुमत की सरकार बना रही है। बजरंगबली अपने मंदिर में ही थे कांग्रेस ही बजरंगबली को चुनाव के मैदान में ले आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीएफआई पर बैन को पचा नहीं पा रही है। कांग्रेस को चुनाव से पहले किसानों की याद नहीं आती। शाह ने कहा कांग्रेस 10 हजार करोड़ रुपये किसानों के लिए नहीं माइनॉरिटी के लिए दे रही है।
गृहमंत्री शाह ने कहा हमारी सरकार ने धर्म के आधार पर मिलने वाला रिजर्वेशन खत्म किया। लिंगायत और एससी, एसटी को रिजर्वेशन मिला। वहीं कांग्रेस कहती है कि सत्ता में आएंगे, तब मुस्लिम रिजर्वेशन 06 प्रतिशत कर दिया जाएगा। कांग्रेस वालों ये बताओ कि किसका रिजर्वेशन कटने वाले हो। किसके हिस्से का रिजर्वेशन देने वाले हो। शाह ने कांग्रेस पर कर्नाटक में पानी के मुद्दे पर भी निशाना साधकर कहा कि महादायी का पानी कांग्रेस कर्नाटक को नहीं देती थी। पीएम मोदी की सरकार आने के बाद कर्नाटक को पानी मिलना शुरू हुआ।
शाह ने कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधकर कहा कांग्रेस के लिए कर्नाटक की जनता एटीएम है, यहां से खजाना लूटकर वे दिल्ली ले जाना चाहते हैं। राहुल बाबा ने 5 गारंटी दी और यूपी, उत्तराखंड, त्रिपुरा सहित कई राज्यों में हार गए। राहुल बाबा तुम्हारी गारंटी की कोई गारंटी नहीं है। राहुल जनता को गारंटी के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस ना देश की सुरक्षा कर सकती है और ना देश का विकास कर सकती है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।