लगातार 7वें दिन पेट्रोल-डीजल में लगी आग,जानें अपने शहर में दाम,LPG की कीमतों को लेकर PM मोदी पर बरसे राहुल,

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
6 Min Read

कोरोना काल में भी चीन की अर्थव्यवस्था (Chinese Economy) आश्चर्यजनक ढंग से विकास के पथ पर है। इसी वजह से वहां बीते जनवरी में कच्चे तेल का आयात हर रोज 11.12 मिलियन प्रति दिन की दर से बढ़ा। यह बीते दिसंबर के मुकाबले 18 फीसदी या 1.74 मिलियन प्रति दिन अधिक है। जिस ढंग से इस समय चीन कच्चे तेल का आयात (Crude Oil Import in China) बढ़ा रहा है, इसमें और बढ़ोतरी के अनुमान हैं। इसी वजह से सोमवार को कच्चे तेल के दाम (Crude Oil Price) में बढ़ोतरी के संकेत मिले। घरेलू बाजार में देखें तो यहां लगातार 7वें दिन पेट्रोल और डीजल में आग लगी। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसे प्रति लीटर चढ़ कर 88.99 रुपये पर चला गया। डीजल भी 29 पैसे का छलांग लगा कर 79.35 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इस समय लगभग हर शहरों में दोनों ईधनों के दाम ऑल टाइम हाई (All Time High) पर चल रहे हैं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

नए साल में 05.18 रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल
नया साल पेट्रोलियम ईंधनों (Petroleum Fuels) के लिए अच्छा नहीं रहा है। यूं तो बीते जनवरी और फरवरी में महज 19 दिन ही पेट्रोल महंगा हुआ, लेकिन इतने दिनों में ही यह 05.18 रुपये महंगा हो गया है। मुंबई में तो पेट्रोल 95 रुपये के पार पहुंच गया है, जो कि मेट्रो शहरों में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही लगभग सभी शहरों में पेट्रोल All Time High Price पर चला गया। इससे पहले, बीते साल की दूसरी छमाही में भी पेट्रोल के दाम खूब बढ़े। देखा जाए तो बीते 10 महीने में ही इसके दाम में करीब 18 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है।डीजल भी हुआ है 05.48 रुपये महंगा
पेट्रोल के साथ साथ डीजल की कीमत भी रिकार्ड बनाने की राह पर अग्रसर है। कल ही डीजल 32 पैसे चढ़ा था। आज फिर यह 29 पैसे महंगा हुआ है। नए साल में 19 दिनों के दौरान ही डीजल 05.48 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। यह भी सर्वकालिक उच्चतम स्तर (All Time High) पर है। देखा जाए तो पिछले 10 महीने में ही इसके दाम में 16 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 88.99 79.35
मुंबई 95.46 86.34
चेन्नै 91.19 84.44
कोलकाता 90.25 82.94
नोएडा 87.70 79.78
रांची 86.86 83.91
बेंगलुरु 91.97 84.12
पटना 91.38 84.57
चंडीगढ़ 85.64 79.06
लखनऊ 87.64 79.72

(स्रोत- IOC SMS)

कच्चे तेल के बाजार में तेजी बरकरार
कोरोना काल में भी चीन की अर्थव्यवस्था आश्चर्यजनक ढंग से विकास के पथ पर है। इसी वजह से वहां बीते जनवरी में कच्चे तेल का आयात हर रोज 11.12 मिलियन प्रति दिन की दर से बढ़ा। यह बीते दिसंबर के मुकाबले 18 फीसदी या 1.74 मिलियन प्रति दिन अधिक है। जिस ढंग से इस समय चीन कच्चे तेल का आयात बढ़ा रहा है, इसमें और बढ़ोतरी के अनुमान हैं। इसी वजह से सोमवार को कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के संकेत मिले। सोमवार को सिंगापुर में शुरूआती कारोबार के दौरान WTI Crude 1.00 डॉलर बढ़ कर 60.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) के दाम में भी तेजी का ही रूख है। यह 0.80 डॉलर प्रति बैरल बढ़ कर 63.23 डॉलर प्रति बैरल पर चला गया।

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
 LPG की कीमतों को लेकर PM मोदी पर बरसे राहुल, कहा- जनता को लूट रही सरकार
देश में पिछले 10 दिनों में दो बार एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमतों में उछाल देखा गया है। इस महीने यानी फरवरी में अब तक रसोई गैस 75 रुपए महंगी हो चुकी है। रविवार की रात को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का उछाल आया था। इससे पहले घरेलू गैस 4 फरवरी को 25 रुपए मंहगी हुई थी। घरेलू गैस की कीमतों में तेजी को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर लिखा, ‘जनता से लूट, सिर्फ ‘दो’ का विकास।’

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
13 Comments