फुर्सत के पल | PM Modi ने मोर को दाना खिलाने और टहलने का Video शेयर किया |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

यूं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह से लेकर रात तक लगातार बैठक कर काम का निपटारा करने में व्यस्त रहते हैं, लेकिन फुर्सत के पल में वह दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग यानी प्रधानमंत्री आवास में मौजूद मोर को खाना खिलाना नहीं भूलते हैं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने आज एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह अलग-अलग दिन मोर को दाना खिलाते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो में मोर कभी प्रधानमंत्री आवास के अंदर तो कभी लॉन में दिख रहा है, जहां पीएम मोदी बड़े ही सहज भाव से उसे दाना खिला रहे हैं। पीएम मोदी ने वीडियो साझा करते हुए एक कविता भी लिखी है। मोदी ने एक कविता भी शेयर की है, जिसमें मोर, भोर, शांति, सुहानापन और मौन की अहमियत बताई है। मुरलीधर, जीवात्मा, शिवात्मा और अंतर्मन की बात भी की है। सुनिए, मोदी ने क्या लिखा- भोर भयो, बिन शोर, मन मोर, भयो विभोर, रग-रग है रंगा, नीला भूरा श्याम सुहाना, मनमोहक, मोर निराला। रंग है, पर राग नहीं, विराग का विश्वास यही, न चाह, न वाह, न आह, गूँजे घर-घर आज भी गान, जिये तो मुरली के साथ जाये तो मुरलीधर के ताज। जीवात्मा ही शिवात्मा, अंतर्मन की अनंत धारा मन मंदिर में उजियारा सारा, बिन वाद-विवाद, संवाद बिन सुर-स्वर, संदेश मोर चहकता मौन महकता।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
14 Comments