इन्दौर। जायंट्स इंटरनेशनल के संस्थापक, विश्व अध्यक्ष एवं मुंबई महानगर के शेरीफ रहे पद्मश्री नाना चुडास्मा की 89वीं जन्म जयंती पर आज शहर के जायंट्स ग्रुपों द्वारा सेवा एवं सामाजिक सरोकार की गतिविधियां आयोजित की गई। जायन्ट्स ग्रुप आफ मालवा द्वारा मां विहार कालोनी में पौधरोपण का आयोजन जायन्टस की सेंट्रल कमेटी के सदस्य श्याम गोयल के मुख्य आतिथ्य एवं फेडरेशन अध्यक्ष गोविंद गोयल के विशेष आतिथ्य में किया गया। अतिथि स्वागत अध्यक्ष अनिल व्यास, नीलेश मंगल एवं श्रीमती गीता शर्मा ने किया। जायंट्स प्रार्थना का वाचन श्रीमती उमा व्यास ने किया। सदस्यों ने पीपल, नीम, बरगद एवं तुलसी के पौधे रोपकर उनकी देखभाल एवं सुरक्षा का भी संकल्प किया। इस अवसर पर सी.ए. प्रकाश माखीजा, अभय शर्मा, राजा सलूजा, श्रीमती नेहा माखीजा, विनय मोटवानी भी उपस्थित थे। अंत में आभार माना नीलेश मंगल ने।
जायन्ट्स ग्रुप ऑफ मालवा की ओर से पद्मश्री नाना चुडास्मा की जयंती पर पौधारोपण
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


