कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के बयान से सियासी महाभारत, बोले मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
Political Mahabharata from the statement of Congress leader Raja Patria, said be ready to kill Modi.

पार्टी ने झाडा पल्ला, शिवराज बोले यह विद्वेष की पराकाष्ठा
भोपाल। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पन्ना में पीएम की हत्या की बात कहकर नया बवाल खड़ा कर दिया है। ऐसा कहकर वे भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा तक ने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है।
इसके बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर पन्ना पुलिस ने पटेरिया के खिलाफ शांतिभंग और वैमनस्य फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। राजा पटेरिया का कहना है कि मैंने हत्या करने की बात नहीं कही बल्कि अगले चुनाव में मोदी को हराने की बात कही है। फ्लो में हो जाता है।
राजा पटेरिया रविवार को पन्ना में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। वायरल वीडियो के अनुसार इसमें वह कह रहे हैं कि मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म जाति भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का आदिवासियों का अल्पसंख्यकों का भारी जीवन खतरे में है। संविधान यदि बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो हत्या इन द सेंस हराने का काम करो।

शिवराज बोले- यह विद्वेष की पराकाष्ठा
मैदान में उनसे मुकाबला नहीं कर पाते कांग्रेस के लोग इसलिए कांग्रेस के एक नेता मोदी जी की हत्या की बात कर रहे हैं। यह विद्वेष की पराकाष्ठा है। यह घृणा की अति है। कांग्रेस की असली भाव अब प्रकट हो रहे हैं। ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा। एफआईआर की जा रही है और कानून अपना काम करेगा।

पार्टी ने झाड़ा पल्ला
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा पटेरिया के बयान से दूरी बनाई है। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बयान से इत्तेफाक नहीं रखती है। हम कांग्रेस पार्टी को उस बयान से दूर रखना चाहेंगे। इस देश में कांग्रेस पार्टी का जन्म अहिंसा की कोख से हुआ है।

राजनीतिक आतंकवाद की वजह से कांग्रेस ने महात्मा गांधी, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी और बेअंत सिंह जी को खोया है। जिस पार्टी ने राजनीतिक हिंसा के बतौर अपने नेताओं के बलिदान को अपनी आंखों से देखा है। वह पार्टी वैचारिक राजनीतिक हिंसा को भी एक अपराध मानती है। लिहाजा राजा पटेरिया का बयान उनका व्यक्तिगत बयान है और कांग्रेस पार्टी उससे अपने को पृथक रखती है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।