राष्ट्रपति चुनाव 2022: यशवंत सिन्हा या द्रौपदी मुर्मू में कौन होगा राष्ट्रपति? एलान 21 जुलाई को

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

देश। भारत में 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सोमवार शाम 5 बजे खत्म हो गया। वोटिंग में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायकों ने हिस्सा लिया। चुनाव में एनडीए की ओर से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी लगभग तय है। 27 दलों के समर्थन  के  साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं, महज 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है। नतीजों का एलान 21 जुलाई को होगा।

-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डालने के लिए राज्य विधानसभा पहुंची। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए यशवंत सिन्हा टीएमसी छोड़कर ही उम्मीदवार बने हैं।
-दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के सीएम पनीरसेल्वम, हरियाणा के सीएम खट्टर, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मुलायम सिंह, शरद पवार, मनसुख मंडाविया, भाजपा सांसद हेमा मालिनी, हरभजन सिंह और गौतम गंभीर ने डाला वोट
-ओडिशा कांग्रेस विधायक ने द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया
-उत्तर प्रदेश में सपा के बरेली जिले के भोजीपुरा विधायक शहजील इस्लाम ने राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग की।
-AIUDF विधायक का दावा- 20 से अधिक कांग्रेस विधायकों ने की ‘क्रॉस वोटिंग’
-गुजरात से एनसीपी विधायक कांधल एस जडेजा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि उन्होंने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है।
-शिरोमणि अकाली दल के विधायक ने किया राष्ट्रपति चुनाव का बायकॉट

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।