अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर जन-जागरण के हुये कार्यक्रम 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

गांधी हॉल से रीगल चौराहा तक निकाली गई रैली

इन्दौर। इंदौर जिले में आज प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के विरुद्ध जन-जागरण के लिये अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया गया।
आज सुबह 9 बजे जन-जागरूकता रैली गांधी हाल से निकाली गई। यह रैली प्रीतमलाल दुआ सभागृह परिसर में सम्पन्न हुई। इस रैली में सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न संस्थाओं के अधिकारियों-कर्मचारियों आदि ने भी लिया। उन्होंने इंदौर की जनता को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।  प्रीतमलाल दुआ सभागृह में पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई।
नशामुक्ति पर व्याख्यान भी हुआ। जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बी.के. पूजा, बी.के. स्वाति सिह, बी.के. हर्षा द्वारा नशे से दूर रहने, मन को एकाग्रता से अच्छी सोच की ओर ले जाने की कोशिश करने, अल्कोहोलिक्स एनॉनिमस ग्रुप के सदस्यों द्वारा नशे पर अपने विचार व्यक्त किए गये।
अल्कोहलिक्स एनोनिमस सेवा एवं शक्ति ग्रुप इंदौर द्वारा जारी हेल्पलाइन: 94073-89689, 88274-00744 ग्रुप के विवेक, रत्नेश ने नशा नही करने और उसकी शपथ दिलाई। सीएम राइस स्कूल के बच्चों ने नशामुक्ति पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। इन बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।  संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण श्रीमती सुचिता तिर्की बेक द्वारा आभार व्यक्त किया गया। संचालन लिली डावर द्वारा किया गया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।