पुनीत की ‘जेम्स’ कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई थी और सभी भाषाओं में इस फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था।
वहीं अब इन्हीं भाषाओं में ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दिखाई जाएगी। जेम्स को सोनी लिव पर 14 अप्रैल से स्ट्रीम किया जाएगा जिसे सुनकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।
फिल्म में पुनीत ने एक कमांडों का रोल अदा किया था। फिल्म में पुनीत राजकुमार के साथ-साथ अनु प्रभाकर, श्रीकांत, आर सरथकुमार, तिलक शेखर और मुकेश ऋषि लीड रोल में नजर आए।
फिल्म जेम्स कर्नाटक इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई। इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर चेतन कुमार ने डायरेक्ट किया है।
चेतन कुमार ने इससे पहले पुनीत राजकुमार के साथ ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म राजकुमार दी थी जिसको लोगों ने काफी पसंद किया था।
आपको बता दें, पुनीत आखिरी बाक कन्नड़ फिल्म ‘युवारत्ना’ में भी नजर आए थे जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दी थी। पुनीत कन्नड़ सिनेमा के बड़े स्टार्स में शामिल थे और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में साल 1985 में फिल्म से की थी जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था।
पुनीत राजकुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देकर दर्शकों का दिल जीता लेकिन 29 अक्टूबर 2021 को उनको अचानक हार्ट अटैक आ गया और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
पुनीत राजकुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है जिसे काफी पसंद किया गया। फिल्म जेम्स में भी उनके किरदार को काफी सराहा गया था। वहीं पुनीत राजकुमार आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी यादें हमेशा ही हमारे दिलों में रहेगी।
James 2022 Full Movie Hindi dubbed | Puneeth Rajkumar | New South Indian Hindi Dubbed Movie #jamesmovie2022