आज यूपी पहुंचेगी राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, अखिलेश मायावती को मिला निमंत्रण  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल यानि मंगलवार को उप्र में प्रवेश करेगी। प्रदेश कांग्रेस की ओर से यात्रा को सफल बनाने तथा लाखों लोगों को इसमें शामिल कराने को लेकर व्यापक तैयारियां की गयी हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं तथा संतों और महंथों को भी निमंत्रण भेजा गया है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ कल तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है जो गाज़ियाबाद जनपद से आरंभ हो रही है। यात्रा में शामिल होने के लिए भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के साधु संतों एवं महंतों को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माध्यम से निमंत्रण भेजा गया था।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह के निर्देश पर संतों-महंथों से मुलाकात कर सबको आमंत्रित किया था। जिसके क्रम में अयोध्या से अनेक पूज्यनीय साधु संत और महंथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

इसके साथ ही तमाम पूज्य संतों महंतों ने यात्रा के लिए विभिन्न माध्यमों से अपने शुभाशीर्वचन यात्रा और राहुल गांधी जी को प्रेषित किया है। शुभकामना संदेश भेजने वाले प्रमुख आदरणीय संतों महंतों में प्रमुख रूप से आचार्य सत्येंद्र दास मुख्य अर्चक श्री राम जन्मभूमि अयोध्या महंत दिव्य कला परमार्थ कला जी महंत जनमेजय शरण जानकी घाट अयोध्या महंत करुणानिधान शरण जी झुनकी घाट अयोध्या महंत मैथिली रमण सरल लक्ष्मण किला आदि सम्मिलित हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को धन्यवाद कहा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्विटर के जरिए कहा भारत जोड़ो यात्रा में मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद और भारत जोड़ो अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं।

भारत सिर्फ एक भौगोलिक विस्तार से अधिक है – यह प्रेम अहिंसा करुणा सहयोग और सद्भाव से एकजुट है। आशा है कि यह यात्रा हमारे देश की इस समावेशी संस्कृति को संरक्षित करने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।”

पिछले हफ्ते समाजवादी पार्टी के नेता ने निमंत्रण प्राप्त करने से इनकार किया था और कहा था कि कांग्रेस और भाजपा एक ही हैं। लेकिन उन्होंने यात्रा की भावना का समर्थन किया।

वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीटर के जरिए कहा भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं राहुल गांधी द्वारा इस यात्रा में शामिल होने की लिखी गई चिट्ठी के लिए उनका धन्यवाद

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।