Bhopal Sports News मध्य प्रदेश अकादमी की रमन यादव ने जीता कांस्य पदक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
आगरा में आयोजित 23वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश को कांस्य पदक दिलाने वाली मार्शल आर्ट कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी रमन यादव ने खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से सौजन्य भेंट की। खेलमंत्री ने रमन यादव को प्रतियोगिता में कांस्य पदक अर्जित करने और इंडिया कैंप के लिए चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। उन्होंने रमन यादव को इंडिया कैम्प में कड़ा परिश्रम करने और खेल विधा को निखारकर सफलता अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर खेल संचालक पवन जैन और मध्य प्रदेश कुश्ती अकादमी के कोच सुमित सेहरावत उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की महिला खिलाड़ी रमन यादव ने 57 किलोग्राम भारवर्ग व पूजा जाट ने 53 किलोग्राम के अलावा पुष्पा विश्वकर्मा 62 किग्रा को एक-एक कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाए। दोनों खिलाड़ियों का टोक्यो ओलम्पिक की तैयारी के लिए आयोजित इंडिया कैम्प हेतु चयन हुआ। उल्लेखनीय है की राजधानी के अखाड़ा ट्रेनिंग सेंट भोईपुरा में मध्य प्रदेश टीम के चयन के लिए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें प्रदेश भर के खिलाडि़यों ने भाग लिया था। इसी के आधार पर मध्य प्रदेश की दस सस्यीय टीम का चयन किया गया था। चयनित टीम आगरा गई थी, इसमे से रमन यादव, पूजा जाट और पुष्पा विश्वकर्मा ने पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है ।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
11 Comments