तिहाड़ के अफसर बोले- वो फिजियोथेरेपिस्ट नहीं, पॉक्सो एक्ट में अरेस्ट हुआ
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में सजा काट रहे दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन जिस व्यक्ति से अपनी मसाज करवा रहे थे, वो रेप केस में आरोपी है। जेल में मसाज के वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाया था।

उसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि जैन की तबीयत खराब है और उन्हें फिजियोथेरेपी दी जा रही है।
जैन के वकील का आरोप- ईडी वीडियो लीक कर रही
दिल्ली की एक कोर्ट में जैन की ओर से पेश हुए एडवोकेट राहुल मेहरा ने आरोप लगाया है कि ईडी कोर्ट के आदेश और दिए गए वचन के बावजूद मीडिया को संवेदनशील जानकारी लीक कर रहा है। हालांकि ईडी के वकील जोहैब हुसैन ने इन आरोपों से इनकार किया है।
सिसोदिया ने कहा था- बीमारी का मजाक बनाना शर्मनाक
वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तुरंत सत्येंद्र जैन के पक्ष में सामने आए थे। उन्होंने कहा था कि जैन बीमार हैं और डॉक्टरों की सलाह पर फिजियोथेरेपी ले रहे हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि तिहाड़ के वीडियो लीक कैसे हुए और भाजपा के पास कैसे पहुंचे। साथ ही जैन की बीमारी का मजाक बनाने को शर्मनाक बताया था।
वीडियो में मसाज करता दिखाई दे रहा रिंकू,पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 के तहत सजा काट रहा है।