अग्निवीर महिला सेवा जनरल ड्यूटी की भर्ती 19 अक्टूबर से, पंजीकरण की अंतिम तिथि आज

sadbhawnapaati
1 Min Read

इंदौर .अग्निपथ योजना अंतर्गत भारतीय सेना में अग्निवीर (महिला सेना) भर्ती हेतु क्षेत्रीय सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर द्वारा मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य की महिला उम्मीदवारों के लिये अग्निवीर महिला सेवा जनरल ड्यूटी की भर्ती रैली का आयोजन 19 अक्टूबर 2022 से 22 अक्टूबर 2022 तक जबलपुर में किया जा रहा है।
उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय इंदौर पी.एस. मण्डलोई द्वारा बताया गया है कि उक्त भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रारम्भ हो चुका है। ऑनलाइन पंजीकरण का कार्य 07 सितम्बर 2022 को शाम 05 बजे तक हो सकेगा।
अग्निवीर भर्ती योजना में पंजीयन करवाने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (एडमिट) कार्ड 3 अक्टूबर 2022 से 8 अक्टूबर 2022 तक ई-मेल के माध्यम से भेजे जायेंगे। भर्ती का स्थान प्रवेश-पत्र में सूचित किया जायेगा।
इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की अधिकारिक बेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीकरण करा सकते है।
Share This Article