Religion news – जनवरी माह में अपनी चाल बदलेंगे चार ग्रह, ये प्रभाव होगा आपके जीवन पर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। जहां कुछ ग्रह सीधी चाल चलते हैं तो कुछ ग्रह उल्टी चाल चलते हैं। वहीं कुछ ग्रह गोचर के साथ-साथ वक्री और मार्गी भी होते हैं। जनवरी 2022 में चार ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करने वाले हैं, जिनका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं जनवरी 2022 में कौन-कौन से ग्रह बदलेंगे अपनी चाल?

सूर्य का मकर राशि में गोचर

14 जनवरी 2022 को सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में दोपहर 02:43 बजे प्रवेश करेंगे और इस राशि में 13 फरवरी 2022 को तड़के 03:41 बजे तक रहेंगे। सूर्य ग्रह के गोचर को संक्रांति के नाम से जाना जाता है और सूर्य जब मकर राशि में आता है तो उसे मकर संक्रांति कहते हैं। यह दिन धार्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन स्नान एवं दान का विशेष महत्व होता है। मकर राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। हालांकि आपके अहंकार में भी वृद्धि होने की संभावना है।

बुध वक्री

14 जनवरी 2022, शुक्रवार को शाम 05:10 बजे मकर राशि में बुध वक्री होंगे और फिर 4 फरवरी 2022, को सुबह 09:42 बजे अपनी वक्री चाल समाप्त करके मार्गी होंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, चातुर्यता, संचार, वाणी, गणित आदि का कारक माना जाता है। बुध वक्री का सर्वाधिक प्रभाव मकर राशि के जातकों पर पड़ने वाला है।

मंगल का धनु राशि में गोचर

मंगल ग्रह 16 जनवरी 2022, शनिवार को शाम 04:50 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में मंगल 26 फरवरी 2022 को शाम 04:08 बजे तक रहेंगे। मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में क्रोध, युद्ध, खेल, भूमि, रक्त आदि का कारक माना जाता है। यह मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। मंगल का धनु राशि में गोचर होने इस समय धनु राशि के जातकों अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

शुक्र मार्गी

धन, ऐश्वर्य और समस्त प्रकार के भौतिक सुख प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह 29 जनवरी को 2022, शनिवार को दोपहर 02:14 बजे मार्गी होंगे। शुक्र ग्रह 41 दिनों तक मार्गी अवस्था में रहेंगे। इस समय शुक्र देव धनु राशि राशि में वक्री अवस्था में है।

इन 4 राशियों के लिए रहेगा शानदार जनवरी 2022

मेष राशिवालों के लिए जनवरी 2022 शानदार परिणामकारी हो सकता है। नए साल का पहला महीना आपको कई सौगाते देना वाला हो सकता है। मिथुन राशि के जातकों के लिए नए साल का पहला महीना बहुत बढ़िया रह सकता है। इस माह आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना है। छात्रों को उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नए साल का पहला महीना आपकी कई उम्मीदों को पूरा करेगा। सिंह और कन्या राशि वालों के लिए भी अच्छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।